फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vehicles of farmers kept running all day long on the highway

महापंचायत के चलते देवबंद में हाईवे पर दिनभर दौड़ते रहे किसानों के वाहन

Sun, 05 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Vehicles of farmers kept running all day long on the highway
देवबंद में स्टेट हाइवे पर मुजफ्फरनगर महापंचायत के मद्देनजर तैनात पुलिस बल - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। संयुक्त मोर्चा द्वारा मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत के चलते रविवार को देवबंद में स्टेट हाईवे-59 पर दिन भर किसानों के वाहनों दौड़ते नजर आए। रैली में शामिल होने के लिए किसानों में भारी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर दिल्ली में किसानों का आंदोलन पिछले करीब नौ माह से जारी है। रविवार को मुजफ्फरनगर में जाने वाले सभी रास्ते भाकियू के झंडे, राष्ट्रीय ध्वज और संयुक्त किसान मोर्चा का झंडा लगी ट्रैक्टर ट्रालियों और अन्य गाड़ियों से पटे नजर आए। देवबंद से होकर गुजरने वाले वाहनों में सबसे बड़ी संख्या हरियाणा और पंजाब के वाहनों की रही। दोपहर तक महापंचायत में शामिल होने के लिए लोगों के जाने का सिलसिला जारी रहा। रोहाना टोल प्लाजा पर किसानों के वाहनों को बेरोकटोक निकालने के लिए अलग से लाइन बनाई गई थी। इतना ही नहीं सुबह करीब 10.30 बजे महापंचायत में जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक हो जाने के चलते करीब दो घंटे के लिए टोल प्लाजा को पूरी तरह खोल दिया गया।
विज्ञापन

घलौली पुलिस चौकी पर बैठकर डीएम व एसएसपी ने लिया जायजा
देवबंद। किसान महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा से सटे देवबंद नगर में सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल किया गया। स्टेट हाईवे 59 पर विशेष रूप से चौकसी बरती गई। वहीं, डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा भी देवबंद-मुजफ्फरनगर बॉर्डर स्थित घलौली पुलिस चौकी पर कई घंटे मौजूद रहे। उन्होंने मुजफ्फरनगर जाने वाले किसानों की हर गतिविधि पर नजर रखी। वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed