फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vehicles in election duty, bus stands deserted and passengers upset

चुनाव ड्यूटी में वाहन, बस अड्डे सूने और यात्री परेशान

Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vehicles in election duty, bus stands deserted and passengers upset
शामली बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले में रोडवेज बस अड्डा हो या फिर प्राइवेट, सभी पर यात्री परेशान घूमते रहे। रोडवेज बस तो आती जाती दिखाई दे भी रही थी, लेकिन प्राइवेट बस अड्डे सूने पड़े हैं। यात्रियों को प्राइवेट वाहनों से मंजिल के लिए रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में व्यवस्था संभालने को इधर से उधर जाने के लिए जनपद प्रशासन ने सैकड़ों वाहनों का अधिग्रहण किया है। इनमें निजी वाहन के साथ ही रोडवेज बस और प्राइवेट बस भी शामिल है। बताया गया कि रोडवेज बस व्यवस्था का तो बुरा हाल हो चला है। दिल्ली-ऋषिकेश मार्ग की तो सभी बस चुनाव में लगाई है। सहारनपुर वाया मुजफ्फरनगर होकर हरिद्वार जाने वाली बसें भी नही है। इन बसों को कई दिन पहले चुनाव के लिए ले लिया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर से मीरापुर, शामली व सहारनपुर मार्ग पर चलने वाली बसों को ले लिया गया है। मीरापुर मार्ग की सभी 38, शामली मार्ग की भी 70 बसें चुनाव ड्यूटी में लगा दी गई हैं। शामली और मीरापुर मार्ग पर जाने के लिए कोई व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बसें चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने के कारण बस अड्डे सूने पडे़ थे। बाहर से आए यात्री सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों को रोककर मंजिल तक जाने के लिए प्रयासरत थे। यात्रियों का कहना था कि प्रशासन को कुछ बस तो आमजन की सुविधा के लिए छोड़नी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed