फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vehicle for collection of immersible religious material operated

Muzaffarnagar News: विसर्जन योग्य धार्मिक सामग्री संग्रह वाहन किया संचालित

Wed, 04 Jun 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Vehicle for collection of immersible religious material operated
वाहन प्रत्येक माह में दो बार डोर-टू डोर जाकर धार्मिक सामग्री इकट्ठा करेगा
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
जानसठ। श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल की ओर से अनोखी पहल करते हुए विसर्जन योग्य धार्मिक सामग्री को संग्रह करने के लिए वाहन क्षेत्र में संचालित किया गया।
संस्था के प्रबंधक दीपेश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सनातन धर्म से संबंधित खंडित मूर्तियां शादी कार्ड व कैलेंडर पर अंकित धार्मिक चित्र, खंडित धार्मिक पुस्तक, हवन यज्ञ की राख का धार्मिक रीति से निस्तारण किया जाना आवश्यक है। ऐसे में विसर्जन योग्य धार्मिक सामग्री संग्रह वाहन नगर में संचालित किया गया है, जो प्रत्येक माह में दो बार डोर-टू डोर जाकर धार्मिक सामग्री इकट्ठा करेगा और उसके बाद संस्था के कार्यकर्ताओं की ओर से उसका उचित निस्तारण किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष सतीश कुमार द्वारा वाहन को रवाना किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक रेशु गोयल, महा सचिव राजूभैया, कोषाध्यक्ष अखिल रस्तोगी एवं वरिष्ठ सदस्य गोपाल संगल, डॉक्टर सतीश खटीक, नरेश गुप्ता, चिराग गोयल, विनय सैनी, निशांत कांबोज एडवोकेट, गौरेश गुप्ता, संदीप प्रजापति एडवोकेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed