फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vegetables prices fall in Corona curfew, fruits rise

कोरोना कर्फ्यू से गिरे सब्जियां के दाम, फल चढ़े

Sun, 02 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Vegetables prices fall in Corona curfew, fruits rise
कोरोना कर्फ्यू में गिरे सब्जियां के दाम, फल चढ़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तीन दिन के कोरोना कर्फ्यू का सीधा असर सब्जी उगाने वाले किसान व कारोबारियों पर पड़ने लगा है। होटल व रेस्टोरेंट के साथ ही फास्ट फूड परोसने वाले कॉर्नर बंद होने से सब्जियों के दाम अचानक नीचे आ गए हैं। टमाटर, पत्ता गोभी व प्याज जैसी सब्जियों के दाम में तेज गिरावट हुई है, जबकि कोविड मरीजों की लगातार बढ़ती तादाद से फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं।
लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते सूबे में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक का तीन दिन का कोरोना कर्फ्यू लागू है। कोरोना कर्फ्यू लगने का सीधा असर सब्जी उगाने वाले किसानों व इससे जुड़े कारोबारियों पर पड़ने लगा है। दरअसल, कोरोना कर्फ्यू के चलते शहर के सभी होटल व रेस्टोरेंट के साथ ही फास्ट फूड कॉर्नर भी पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। इसके चलते इन प्रतिष्ठानों पर होने वाली टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी जैसी सब्जियों की मांग बेहद कम हो गई है, जिसका सीधा असर इन सब्जियों के दाम पर पड़ा है। तीन दिन के कोरोना कर्फ्यू के दूसरे ही दिन टमाटर के दाम 25 रुपये प्रति किलो से गिरकर 20 रुपये प्रति किलो, प्याज के दाम 28 रुपये किलो से गिरकर 25 रुपये किलो, शिमला मिर्च के दाम 50 रुपये किलो से गिरकर 40 रुपये किलो, पत्ता गोभी के दाम महज दस रुपये किलो रह गए हैं।
विज्ञापन

यदि कोरोना कर्फ्यू का समय आगे बढ़ता है तो इन सब्जियों के दाम और अधिक गिरने की आशंका है। वहीं, कोविड से ग्रस्त मरीजों की तादाद बढ़ने के साथ ही फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। महज एक सप्ताह की अवधि में ही सभी जरूरी फल के दाम लगभग 50 फीसदी या इससे भी अधिक बढ़ चुके हैं। कोविड मरीजों को दिए जाने वाले फल कीवी के दाम एक सप्ताह में 40 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति पीस, नारियल पानी 50 से बढ़कर 85 रुपये प्रति पीस, सेब 180 रुपये से बढ़कर 230 रुपये प्रति किलो, मौसमी 70 रुपये किलो से बढ़कर सीधे दोगुने यानि 140 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे हैं। वहीं, संतरा तो किसी भी भाव में ढूंढे नहीं मिल पा रहा है। फलों के अलावा, नींबू के दाम भी 120 रुपये किलो से बढ़कर 160 रुपये किलो तक जा पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा.....
सब्जी कारोबारी अनिल सैनी व राकेश का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू से होटल-रेस्टोरेंट व फास्टफूड का काम पूरी तरह से बंद हो गया है। वहीं, कोरोना के चलते शादी-समारोह के आयोजन पर भी ब्रेक लग गए हैं, जिसके चलते जरूरी सब्जियों प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, फ्रासबीन व पत्तागोभी के दाम गिरे हैं। यदि कोरोना कर्फ्यू आगे बढ़ता है इनके दामों में ओर अधिक गिरावट आनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed