फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vegetable prices fall due to closure of mandis

सब्जी मंडियां बंद होने से सब्जी के भाव में गिरावट, किसान परेशान

Wed, 15 Apr 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices fall due to closure of mandis
मंडियां बंद होने से सब्जी के भाव में गिरावट
विज्ञापन

खतौली। क्षेत्र के किसानों द्वारा खतौली मंडी में अधिक सब्जी लाए जाने के कारण सब्जियों के भाव गिर गए हैं। नतीजतन किसान परेशान है।
कस्बा निवासी सब्जी की पैदावार करने वाले किसान हुकम सिंह, सोरन, बिट्टू, दीनू, राधेश्याम, रवि, राजू, ललित, गोविंद के खेत सफेदा रोड बाईपास है। ये खेत में काम करते मिले। बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने से पहले सब्जी के दाम ठीक थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद लावड़, सरधना, मेरठ आदि की सब्जी मंडी बंद है। नतीजतन उन क्षेत्रों के किसान भी अपनी सब्जी खतौली मंडी में लाकर बेच रहे हैं। अधिक मात्रा में सब्जी पहुंचने के कारण सब्जी के दामों में भारी गिरावट आई है। उधर, पुलिस कर्मी भी किसानों को खेत तक पहुंचने में परेशान कर रहे है। यदि बाइक द्वारा रेहड़ा लेकर दूर-दराज स्थित खेत पर जाते है तो हेलमेट आदि न होने पर भी काफी अभद्रता की जा रही है। यदि सब्जियों के दामों में इसी प्रकार गिरावट रही तो सब्जी किसान को उसकी फसल के दाम भी मिल पाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडी में थोक में भाव में फरासबीन के दाम 6-8 रुपये प्रति किलो, खीरा 3-5 रुपये प्रति किलो, हरी प्याज 12-15 रुपये प्रति किलो, लौकी 3-4 रुपये प्रति किलो, पेठा 6-8 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है, अन्य सब्जी का भी यही हाल है। जबकि यह सब्जियां गली मौहल्लों में आढत लगने के बाद 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed