फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vashik champion in junior boys race

Muzaffarnagar News: जूनियर बालक वर्ग की दौड़ में वाशिक चैंपियन

Tue, 14 Mar 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 14 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vashik champion in junior boys race
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद में प्रतिभाग
मुजफ्फरनगर। जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स और जूनियर बालक भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। एथलेटिक्स जूनियर बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में वाशिक चैंपियन रहा। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का उद्धाटन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 103 बालक और 83 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जबकि भारोत्तोलन में 78 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दोनों में कुल 90 खिलाड़ी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की सौ मीटर में वाशिक प्रथम, लुकमान द्वितीय और लक्ष्य तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में मोहम्मद लुकमान, वाशिक चौधरी और लक्ष्य ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर में अजय, 1500 मीटर दौड़ में रोहित चैंपियन रहा। पांच हजार मीटर वॉक रेस में गौरव कुमार प्रथम, लक्की द्वितीय और अंशुल तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर में लुकमान प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद में सागर, डिस्क थ्रो में आवेश बालियान जैवलिन थ्रो में मुकुल 300 मीटर में रोहित शॉट पुट में हर्ष बालियान ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग की सौ मीटर में आयशा, 200 मीटर में अविका बालियान, 400 मीटर में अविका बालियान, 1500 मीटर में नव्या, पांच हजार मीटर वॉक रेस में दिव्यांशी, ऊंची कूद में कोमल, लंबी कूद में आयशा, भाला फेंक में अमरया शर्मा, 800 मीटर में नव्या शॉट पुट में पायल प्रथम रहीं।
--------
भारोत्तोलन में 24 खिलाड़ियों ने की जीत हासिल
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि भारोत्तोलन में 49 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित, 55 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद अयान 61 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष, 73 किलोग्राम भार वर्ग में विजय कुमार 81 किलोग्राम भार वर्ग में सागर कुमार, 89 किलोग्राम भार वर्ग में मिठन सिंह, 96 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित तोमर, 102 किलोग्राम भार वर्ग में सार्थक पहले स्थान पर रहा।
-------
ये रहे मौजूद
उप क्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि दोनों प्रतियोगिता में जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव संजीव बालियान, नवीन चौधरी, रामपाल सिंह, पुनित, सुभाष, प्रशांत, रणजीत, अंकुश, रचना, शुभम ने निर्णायकों की भूमिका निभाई।

-------------------------
केरल में जीतकर लौटे खिलाड़ी सम्मानित
मुजफ्फरनगर। केरल के त्रिवेंद्रपुरम में आयोजित ओपन नेशनल खेलों में जीतकर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 400 मीटर दौड़ में किनौनी गांव के आयुष बालियान ने प्रथम और खरड़ गांव के हिमांशु शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों को स्टेडियम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने सम्मानित किया।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद में  प्रतिभाग

स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद में प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed