फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Varnika tops in speech competition

भाषण प्रतियोगिता में वर्णिका अव्वल

Mon, 10 Oct 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Varnika tops in speech competition
खतौली कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रमाण पत्र देते हुए अतिथिगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। कबूल कन्या इंटर कॉलेज मुबारकपुर तिगाई में तहसील स्तरीय भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता को बालक तथा बालिका दो वर्गों में आयोजित की गई। बालिका वर्ग में जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी की छात्रा वर्णिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में कबूल कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा प्रीति शर्मा ने द्वितीय, देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा शिवानी ने तृतीय तथा कबूल कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा तनु ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी के छात्र राजशेखर ने प्रथम, सीता शरण इंटर कॉलेज के छात्र गौतम ने द्वितीय, जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी के छात्र रिजवान ने तृतीय तथा पीकेट इंटर कॉलेज के छात्र विनीत कुमार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। यह सभी छात्र छात्राएं 11 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के पर्यवेक्षक आयुष विभाग के डॉ. अरुण कुमार ने आयुर्वेद के महत्व तथा दैनिक दिनचर्या में आयुर्वेद की भूमिका पर विस्तार से बताया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न व प्रमाणपत्र प्रदान कर संमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या विधू सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन मंजू यादव ने किया। मौके पर डॉ. चंद्रमोहन शर्मा, टीना सिंह, विमलेश, सीमा, पूनम, सोनी चंद्रा, शुभम पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed