{"_id":"61ca0c8c34845c3017383c0c","slug":"varanasi-in-men-s-category-and-meerut-champion-in-women-s-muzaffarnagar-news-mrt5709896114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुष वर्ग में वाराणसी और महिला में मेरठ चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुष वर्ग में वाराणसी और महिला में मेरठ चैंपियन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देते डीएम चंद्?
- फोटो : ??????????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुष वर्ग में वाराणसी और महिला में मेरठ चैंपियन
मुजफ्फरनगर। चौथी यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में वाराणसी और महिला वर्ग में मेरठ चैंपियन रहा। मेरठ के हसनपुर गांव की विधि ने शॉटपुट में 15.97 मीटर थ्रो कर नेशनल खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा। विजेता खिलाड़ियों को डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सम्मानित किया।
यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजीव बालियान ने बताया कि महिला वर्ग की पांच हजार मीटर वॉक में वाराणसी की अंजलि यादव प्रथम, उन्नाव की मिलन द्वितीय और इटावा की अमीषा तीसरे स्थान पर रही।
महिला वर्ग की हैमर थ्रो में प्रयागराज की वंशिका सिंह प्रथम, बागपत की शिवानी द्वितीय और बागपत की ही शिवानी तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में मेरठ की विधि प्रथम, उज्जवला द्वितीय और आगरा की वंदना तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
ट्रिपल जंप में अमेठी की रिशिका अवस्थी प्रथम, आगरा की आकांक्षा द्वितीय और करिश्मा तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में साईं सेेंटर लखनऊ की मीनाक्षी प्रथम, मुरादाबाद की सोनिया द्वितीय और सहारनपुर की सीमा तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में शामली की दीपा प्रथम, साईं लखनऊ की लवली राजपूत द्वितीय और मेरठ की रुपल तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सहारनपुर का विकास कश्यप प्रथम, आगरा का ओमकार द्वितीय और बागपत का लक्ष्य तीसरे स्थान पर रहा।
49 जिलों के 771 खिलाड़ियों ने लिया भाग
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेलों में 49 जिलों के 771 महिला पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कुल 17 इवेंट कराए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विधि ने गोला फेंका, तो टूट गया रिकॉर्ड
मेरठ के हसनपुर गांव की बेटी विधि ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शॉटपुट में 15.97 मीटर शॉटपुट थ्रो किया, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं मथुरा की नेहा 13.79 मीटर ही थ्रो कर सकीं। इससे पहले नेशनल का रिकॉर्ड 15.96 मीटर पर था। विधि ने 42.09 मीटर डिस्कस फेंककर भी स्वर्ण पदक जीता। अतिथियों ने मेरठी खिलाड़ी को जमकर सराहा।
शामली की दीपा ने पार की हर बाधा
यूथ खेलों की बाधा दौड़ में शामली की खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। 100 मीटर बाधा दौड़ में शामली की दीपा प्रथम, वाराणसी की आरुषि द्वितीय और लखनऊ की रिमझिम तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर बाधा दौड़ में शामली की दीपा प्रथम, लखनऊ की लवली राजपूत द्वितीय और मेरठ की रूपल तीसरे स्थान पर रही।
तीन हजार मीटर में कौशांबी और 1500 में वाराणसी विजयी
मुजफ्फरनगर। तीन हजार मीटर दौड़ में कौशांबी की सुनीता देवी प्रथम, जौनपुर की नीतू सरोज द्वितीय और चंदौली की प्रिया तीसरे स्थान पर रही। 15 सौ मीटर दौड़ में वाराणसी की आंचल चौहान प्रथम, गौतमबुद्ध नगर की तनु द्वितीय और भदोही की पुष्पा यादव तीसरे स्थान पर रही।
मुजफ्फरनगर के हिस्से में आए तीन पदक
खेलों के मेजबान मुजफ्फरनगर के हिस्से में तीन पदक आए हैं। 800 मीटर दौड़ में सन्नी चैंपियन रहा। 100 मीटर दौड़ में पंकज तोमर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में अक्षी मलिक तृतीय स्थान पर रही।
51 हजार रुपये देने की घोषणा की
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने खिलाड़ियों को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते हैं। जिले के खिलाड़ियों को किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, संजीव बालियान, सत कुमार, रवि राणा, गजेंद्र, पुलिंद्र मौजूद रहे।
विजेता भोपाल में दिखाएंगे दमखम
एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजीव बालियान ने बताया कि जल्द ही चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी। चयनित टीम जनवरी में भोपाल में होने वाले अखिल भारतीय खेलों में प्रतिभाग करेंगे। भोपाल में अच्छा खेल दिखाने वाले खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप हंगरी में प्रतिभाग करेंगे।