फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vanshika Miss and Anupam became Mr Fresher

वंशिका मिस और अनुपम मिस्टर फ्रेशर बने

Mon, 03 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vanshika Miss and Anupam became Mr Fresher
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज के प्रांगण में बी फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। वंशिका मिस और अनुपम मिस्टर फ्रेशर चुने गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडी ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा व कॉलेज के निदेशक डॉ अरविंद कुमार ने मॉं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। मॉं सरस्वती की वंदना बी फार्मा द्वितीय वर्ष की छात्रा ईशा ने की। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने रंगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिनमें वंशिका, स्नेहा, नैना, खुशी, अनुपम, अभिषेक पुंडीर आदि ने गाने पर डांस के माध्यम से सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

म्यूजिकल चेयर गेम पर जमकर तालियां बजी। फैशन शो में मॉडलों ने अपने कदम रखे। रैंप वॉकिंग में गौरव-नैना, कुशांग-खुशी, हर्ष-ईशा, अनुपम-अलिशा, आलोक-दिव्या, फरीद-अनुष्का, हर्ष-दिक्षा, अंशुल-निदा, दिपांशु-भारती, आमिर-अमित, आदि ने फैशन के जलवे बिखेरे। मिस्टर फ्रेशर अनुपम, मिस फ्रेशर वंशिका, बेस्ट डांसर मेल हर्ष, बेस्ट डांसर फिमेल-खुशी, मिस ब्यूटी श्रुति, मिस्टर हेंडसम क्रितेन, नैना को स्पेशल परफॉरमेंस के लिए नवाजा गया। मंच का संचालन संयुक्त रूप से अर्पित-औजस्वी, दिव्या-मुजफ्फर आदि ने किया। संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं प्रवक्ता डॉ भुवेंद्र सिंह, डॉ वैशाली सिंह, सौरव घोष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed