फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vanshika got first place in painting competition

Muzaffarnagar News: पेंटिंग प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Sun, 29 Sep 2024 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Vanshika got first place in painting competition
-जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी में भाषण, निबंध, और कला पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाषण, निबंध, कला पेंटिंग प्रतियोगिताएं कक्षा-6 से 8 तक के विद्यार्थियों के बीच विकसित भारत विषय पर कराई गईं। इसमें कक्षा-7 की छात्रा वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा-6 की गौरी और वैष्णवी ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-9 और 10 के विद्यार्थियों के बीच आत्मनिर्भर भारत 2047 पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा-9 की दृष्टि ने प्रथम स्थान, खदीजा ने द्वितीय और अमिषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कक्षा-11 और 12 के विद्यार्थियों के बीच वोकल फॉर लोकल विषय पर संवाद संभाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें कक्षा-11 की नंदिनी ने प्रथम स्थान, कक्षा-12 की तनु ने द्वितीय और कक्षा-11 की शिफा नाज़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ़ चन्द्रमोहन शर्मा, डॉ. बालेश, कुलदीप कुमार, सहायक अध्यापक तीर्थराज एवं मनुराधा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed