फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vanshika first place in dance

नृत्य में वंशिका को पहला स्थान

Mon, 30 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vanshika first place in dance
संस्कार भारती द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। संस्कार भारती ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में वंशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संस्कार भारती के ध्येय गीत से किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा कुशपुरी ने संस्कार भारती द्वारा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

राधा-कृष्ण पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता में कुल 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनमें से वंशिका प्रथम रही। दूसरे नंबर पर वंशिका जूनियर हाईस्कूल नसीरपुर और तृतीय स्थान पर कीशा शर्मा रही। कार्यक्रम में चित्रकला प्रमुख संस्कार भारती मेरठ प्रांत प्रवीण सैनी ने संस्कार भारती के बारे में बताया। संस्कार भारती रंगोली प्रमुख साक्षी सिंगवाल ने अपनी टीम के साथ सुंदर रंगोली बनाई। चित्रकला प्रमुख अमित कुमार, संगठन मंत्री मनीष मित्तल, मातृशक्ति मंत्री वारिका शर्मा एवं स्फूर्ति कौशिक का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथियों में दीपचंद ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय शर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा बीना शर्मा, इनरव्हील क्लब से संतोष शर्मा, चाइल्ड लाइन 1098 की निदेशक पूनम शर्मा रही। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में संस्कार भारती कोषाध्यक्ष सुचित्रा सैनी, मातृशक्ति प्रमुख मीनाक्षी आर्य रहे। संचालन संस्कार भारती महामंत्री मीरा शर्मा, विपिन त्यागी एवं मनोज कुमार वर्मा ने किया।

संस्कार भारती द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा।

संस्कार भारती द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed