{"_id":"676ca59f1bde5ef23100609a","slug":"vansh-murder-case-accused-aunt-and-shooter-go-to-jail-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-136643-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंश हत्याकांड : आरोपी बुआ व शूटर जेल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंश हत्याकांड : आरोपी बुआ व शूटर जेल गए
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव लोहड्डा निवासी छात्र वंश हत्याकांड में फरार चल रहा शूटर अन्य मुकदमे में कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया। मृतक की बुआ भी कोर्ट में सरेंडर कर जेल चली गई। पुलिस शूटर को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है।
गांव लोहड्डा निवासी छात्र वंश तंवर को बाइक सवार दो बदमाशों ने 30 नवंबर को गांव सरधन में गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसकी दो दिन बाद मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
पुलिस ने 14 दिसंबर को हत्याकांड का खुलासा करते हुए गांव खेड़ी रांगढ़ान निवासी अजय उर्फ लुक्का, योगेश, प्रविंद्र तथा सरधना थाने के गांव कपसाड़ निवासी सतीश का चालान किया था। जबकि वंश की हत्या की सुपारी देने वाली उसकी बुआ दिल्ली के नरायणा निवासी बबीता, शूटर खेड़ी रांगढ़ान निवासी उपेंद्र तथा कपसाड़ निवासी सूरज फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हत्याकांड का शूटर उपेंद्र तीन दिन पहले किसी अन्य मुकदमे में जमानत तुड़वा कर कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया। आरोपी बबीता ने भी सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। तीसरा आरोपी सूरज अभी फरार है। पुलिस शूटर उपेंद्र को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है।

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद