फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Valour Day

आतिशबाजी कर मनाया शौर्य दिवस, शिवचौक पर किया प्रदर्शन  

Tue, 06 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Valour Day
शौर्य दिवस मनाते ‌हिंदू संगठनों के लोग। - फोटो : अमर उजाला
बाबरी विध्वंस को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने पटाखे फोड़कर और प्रदर्शन कर शौर्य दिवस मनाया। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने शिवचौक पर एकत्र होकर विजय दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ और लड्डू बांटे। जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार युवा सेना के नेता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवचौक पर एकत्र होकर बाबरी विध्वंस की 25वीं बरसी की विजय मनाई। वक्ताओं ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर हिंदू समाज के माथे पर लगा कलंक धोया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद बाबरी विध्वंस में शहीद हुए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के बाद जुलूस निकाला। केंद्र सरकार से राम मंदिर का निर्माण जल्द कराने की मांग की गई। इस अवसर पर जिला उप प्रमुख पंकज भारद्वाज, देवेंद्र चौहान, लोकेश सैनी, अनुज चौधरी, योगेंद्र सैनी, विजयपाल, प्रदीप जैन, शशी, नानक प्रजापति, शुभम, रोहित, दयाराम, कलम सैनी, दीपक कुमार, प्रहलाद, प्रदुमन कश्यप आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने झांसी रानी पार्क में हवन-यज्ञ कर शौर्य दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आतिशबाजी कर शौर्य दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष सचिन सिंघल ने कहा कि बाबरी मस्जिद के ढांचे को ध्वस्त करने से पूर्व हिंदू संगठनों पर हुए हमले में तीन लाख से अधिक लोगों का बलिदान हुआ। जिला सहसंयोजक विकास अग्रवाल ने कहा कि बाबरी मस्जिद पर भगवा फहराने वाले युवकों पर सपा प्रमुख ने गोलियां चलवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें कई लोगों की जान गई। कार्यकर्ताओं ने पार्क में हवन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। हवन-यज्ञ में ललित महेश्वरी, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, राधेश्याम विश्वकर्मा, शुभम कुटबा, निकुंज सैनी, सतीश कौशिक, विवान चौधरी, विनय कुमार, राघव बजरंगी, आशीष जैन, शिवम मेघवान, रोहित कुमार, दिपांशु त्यागी, निपुल वाल्मीकि, शुभम त्यागी आदि मौजूद रहे।       

श्रीराम मंदिर निर्माण की मांग       
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू क्रांतिदल के कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसएसपी के माध्यम राष्ट्रपति के ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अयोध्या में पिछले 24 साल से राम लला तंबू के नीचे हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बाबरी में श्रीराम मंदिर निर्माण किए जाने की मांग की। इस मौके पर बाबूराम पाल, मोहित संगल, कशिश गोयल, अमित चौहान, मनीष गर्ग, राजीव मित्तल, अमित मित्तल, रजनेश त्यागी, राकेश सैनी, ओम प्रकाश मिश्रा, निशा वर्मा, मनोज गुप्ता, नितिन शर्मा, कातक खत्री, सचिन कक्कड़, गोविंद सैनी, शिवा सैनी, चिराग जैन, रविंद्र शर्मा, संदीप सिंघल, नवीन वर्मा, अंकित धीमान आदि मौजूद रहे।       

हिंदू शक्ति संगठन का स्वाभिमान दिवस       
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने बाबरी ढांचा विध्वंस की 25वें वर्ष को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया। तुलसी पार्क शिव चौक पर हवन किया गया। संजय अरोरा ने कहा कि केंद्र सरकार को श्रीराम मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करना चाहिए। ढांचा गिराने में दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने की मांग की गई।

वक्ता बोले कि सरकार नोटबंदी से ध्यान हटाकर राम मंदिर की ओर भी देखे। कार्यक्रम में चौधरी शिवपाल सिंह, नीरज जौहरी, हर्ष सिंह, मनोज शर्मा, अजीत वाल्मीकि, अशोक त्यागी, मनोज त्यागी, अमरीश शर्मा, प्रदीप गोयल, प्रतीक जैन, शशिकांत, दीपक मित्तल, संजीव वर्मा, रूपेश जैन, राजू पाल, पवन कुमार, प्रमोद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।       

एकता दल ने की आतिशबाजी 
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू एकता दल ने शौर्य दिवस मनाते हुए शिवचौक पर आतिशबाजी की। साथ ही मिठाई बांटकर खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि अयोध्या श्रीराम का जन्म स्थल है और रहेगा। कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। नारेबाजी कर आतिशबाजी की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता रजनीश धीमान और संचालन राहुल चौधरी ने किया। कार्यक्रम में संस्थापक पंकज गुप्ता, नगर अध्यक्ष रोहित चौधरी, सुरेंद्र ठाकुर, डॉ वैभव गोयल, डॉ त्रियोगी नारायण त्रिपाठी, सुरेंद्र मित्तल, चेतनदेव आर्य, बालेश तायल, वंश गुप्ता, विनोद सिंघल, श्याम किशोर आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed