फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drainage route cleared in Bhainsi, drain construction started

मुजफ्फरनगर: भैंसी में साफ हुआ जल निकासी का रास्ता, नाली निर्माण शुरू

Tue, 14 Feb 2023 06:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
Drainage route cleared in Bhainsi, drain construction started
खतौली के गांव भैंसी में खेडा बस्ती पर नाली का निर्माण कराते ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव
दो साल से परेशान थे गांव भैंसी के लोग गंदे पानी की निकासी न होने से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव भैंसी में गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान बस्ती के लोगों की समस्या का समाधान दो वर्ष बाद हुआ। ग्राम प्रधान और सचिव ने मंगलवार को बस्ती के दोनों मार्ग पर नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया। कार्य शुरु होने पर बस्ती के लोगों ने राहत की सांस ली है।
भैंसी की खेड़ा बस्ती के लोग दो वर्षों से गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान थे। इस समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच कई बार बातचीत हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी थी। इससे बस्ती के लोगों का आवागमन ठप हो गया था। बस्ती के लोगों ने कई बार स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला मुख्यालय तक समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। समस्या का समाधान न होने पर बस्ती के लोगों ने गांव से पलायन की चेतावनी दी थी। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि बस्ती की दो गलियों का पानी एक रास्ते और दूसरी ओर का पानी दूसरे रास्ते पर निकाले जाने के लिए सहमति बनी। सहमति के आधार पर दोनों ओर नाली का भी निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को ग्राम प्रधान अमित अहलावत ने गांव के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में कार्य शुरू कराया। ग्राम प्रधान ने बताया कि दो दिन में कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed