{"_id":"60997ca98ebc3e137f11ae33","slug":"vaccination-of-2576-people-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt5378244146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 2576 लोगों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 2576 लोगों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 2576 लोगों का हुआ टीकाकरण
मुजफ्फरनगर/खतौली। कोविड वैक्सीनेशन के लिए जितने लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, उतनी वैक्सीन सीएचसी तथा पीएचसी पर उपलब्ध नहीं हो रही हैं। यही कारण है कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी कुछ लोगों को लौटना पड़ता है। ऐसे लोगों ने दूसरी डोज लगवाने पहुंचे खतौली विधायक से शिकायत की।
सोमवार से सीएचसी खतौली सहित पीएचसी गालिबपुर पर कोरोना का टीकाकरण का काम शुरू किया गया। विधायक खतौली विक्रम सैनी को भी अपनी दूसरी डोज लगवानी थी। जब वह दूसरी डोज लगवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए तो वहां पर लाइन में लगने के बाद भी जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन नहीं लगी, उन्होंने विधायक से इसकी शिकायत की। शिकायत सुनने के बाद विधायक विक्रम सैनी ने चिकित्सकों से बातचीत कर शिकायत कर्ताओं को बताया कि वैक्सीन कम ही आ पा रही हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को 220 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, वही गालिबपुर में 100 लोगों को वैक्सीन लगाई गईं। चिकित्सकों ने बताया कि मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही नावला गांव में वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएचसी प्रभारी डॉ पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन वैक्सीन लगवाने के लिए हो गया और उन्हें तारीख मिल गई तो उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। उस दिन वैक्सीन कम आती हैं तो वह अगले दिन समय से आकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। द्वितीय डोज वालों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में सोमवार को 2576 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया, 45 वर्ष से अधिक आयु के 853 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1723 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।