फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vaccination affected in Khatauli and Ghalibpur

खतौली और गालिबपुर में टीकाकरण प्रभावित

Sat, 24 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Vaccination affected in Khatauli and Ghalibpur
खतौली में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा नोटिस बोर्ड। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली और गालिबपुर में टीकाकरण प्रभावित
विज्ञापन

खतौली। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते लोगों में अब वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जागरूकता आई, लेकिन वैक्सीन की कमी होने से टीकाकरण का कार्य प्रभावित हो गया है। सीएचसी खतौली पर एक टीकाकरण और पीएचसी गालिबपुर पर भी बूथ बंद किया जा चुका है।

कोरोना वैक्सीन आने के बाद लोगों का टीकाकरण करने के लिए सीएचसी खतौली पर दो टीकाकरण बूथ बनाए गए थे। इसके साथ ही पीएचसी गालिबपुर पर भी बूथ बनाकर टीके लगाए जा रहे थे। अब पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रहे कोरोना संक्रमण प्रसार के चलते लोगों में वैक्सीन लगवाने को लेकर जागरूकता बढ़ी है, लेकिन अब वैक्सीन की कमी हो गई है। हालत यह है कि बढ़ती मांग के सापेक्ष वैक्सीन सप्लाई न होने से टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण सीएचसी के फीवर डेस्क पर नोटिस बोर्ड चस्पा कर दिया गया है कि अब अगले आदेश तक कोरोना वैक्सीन के टीके नहीं लगाए जाएंगे। सीएचसी प्रभारी डॉ पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि वैक्सीन नहीं पहुंचने के कारण टीकाकरण बंद कर दिया गया है। शुक्रवार रात तक वैक्सीन आने की संभावना है, जिसके बाद शनिवार को फिर से टीकाकरण किया जाएगा।

खतौली में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड़-19 का वैक्सीन  लगाने पहुंचे लोग वापस जाते हुए।

खतौली में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड़-19 का वैक्सीन लगाने पहुंचे लोग वापस जाते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed