{"_id":"6228f1460c8d29044e068be4","slug":"uttarakhand-police-caught-another-youth-in-deception-beaten-up-for-protest-muzaffarnagar-news-mrt5798866199","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पुलिस ने धोखे में पकड़ा दूसरा युवक, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पुलिस ने धोखे में पकड़ा दूसरा युवक, विरोध पर पीटा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : गांव टंहेड़ा में उत्तराखण्ड पुलिस की पिस्टल से घायल पीड़ित जोनी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पुलिस ने धोखे में पकड़ा दूसरा युवक, विरोध पर पीटा
मोरना (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को पकड़ने के लिए ककरौली के गांव टंढेड़ा में दबिश दी, लेकिन पुलिस उसी नाम के दूसरे युवक के घर जा पहुंची। युवक को जबरन ले जाने के प्रयास के दौरान युवक के परिजनों, ग्रामीणों ने विरोध जताया तो एक युवक को सिर में पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। अन्य लोगों को भी चोट आई। युवक को पुलिस टीम ककरौली थाने ले गई। वहां सच का पता चलने पर युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के थाना बहादराबाद पुलिस टीम बुधवार दोपहर बाद ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेड़ा में राज मिस्त्री शिवकुमार के घर पहुंची। मकान बनवाने के बहाने शिव कुमार को ले जाने की कोशिश की। तब युवक की पत्नी सोनी, ताई गंगो, रूप सिंह, रामकिशन, मोनी, पड़ोसी आकाश, रतना, भगत, जोनी, किरतपाल, मोहित आदि लोगों ने शिवकुमार को छुड़ाने का प्रयास किया। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी देते हुए सिर में बट मारकर जोनी को घायल कर दिया और पुलिस शिवकुमार को ककरौली थाना ले गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। उधर, पूछताछ में पता चला कि पुलिस ने शिवकुमार नाम के दूसरे व्यक्ति को पकड़ा है तो परिजनों को बुला कर युवक उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
ककरौली थाना प्रभारी ने बताया कि उत्तराखंड के बहादराबाद के दर्जनों मोबाइल फोन टावरों से कार्ड सहित लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी हुआ है। उत्तराखंड पुलिस ने खतौली से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उससे जानकारी मिलने के बाद पुलिस शिवकुमार से पूछताछ करने के लिए गांव में गई थी। लेकिन गलत सूचना पर धोखे से शिवकुमार पुत्र रामकिशन को पकड़ लिया था। उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई की मांग
भाकियू तोमर जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि बेगुनाह युवक को छुड़ाने आये ग्रामीणों के साथ उत्तराखंड पुलिस ने मारपीट की है। परिजनों के साथ पुलिस से वार्ता कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

मुजफ्फरनगर : उत्तराखंड पुलिस की पिटाई से शिवकुमार की सूजी हुई आंख।- फोटो : MUZAFFARNAGAR