फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uttarakhand border

उत्तराखंड से मिलती सीमाओं पर लगेंगे बैरियर  

Mon, 13 Feb 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 13 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand border
बैरियर - फोटो : अमर उजाला
सूबे के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में 15 फरवरी को मतदान के दौरान जनपद से मिलती हुई सीमाओं को सीज किया जाएगा। मतदान के दिन बॉर्डर से जनपद के आठ किलोमीटर भीतर तक शराब की दुकानों को बंद रखा जाएगा। जनपद पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।       
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों के चलते सूबे में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही बुधवार को पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में पोलिंग होगा। इसके साथ ही बराबर में सहारनपुर जनपद में भी मतदान होगा। जनपद की सहारनपुर की घलोली चेकपोस्ट और पुरकाजी थाने की सीमा के कई मार्ग हरिद्वार जनपद की सीमा से मिलते हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि  पोलिंग के दिन सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर घलोली चेकपोस्ट और नेशनल हाईवे पर भूराहेड़ी एवं खादर में बढ़ीवाला, दादोपुर आदि जगहों पर मतदान के दिन बैरियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इन जगहों पर पोलिंग के दिन पुलिस सुबह से ही चेकिंग आरंभ कर देगी। सहारनपुर और उत्तराखंड की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की तलाशी कराई जाएगी। जनपद में सीमा से सटे मार्गों पर आठ किलोमीटर की परिधि में पड़ने वाले शराब के ठेकों को पूर्णतया बंद रखा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है। मंगलवार यानि आज दिन में तय स्थानों पर बैरियर लगा दिए जाएंगे। पुलिस ने सभी तरह की व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed