{"_id":"5ff5e7b78ebc3e32a334af44","slug":"uttar-pradesh-news-dm-and-ssp-met-bku-president-naresh-tikait-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत से मिले डीएम-एसएसपी, इन बड़े मुद्दे पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत से मिले डीएम-एसएसपी, इन बड़े मुद्दे पर हुई चर्चा
Wed, 06 Jan 2021 10:09 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
चौधरी नरेश टिकैत से मिले डीएम और एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन के मद्देनजर डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने बुधवार को सिसौली पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मिले। अफसरों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के साथ ही बकाया भुगतान पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बुधवार दोपहर डीएम-एसएसपी सिसौली में किसान भवन पहुंचे, जहां उन्होंने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से वार्ता की। शिष्टाचार भेंट के दौरान भाकियू अध्यक्ष ने अफसरों को किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जल्द बकाया भुगतान कराए जाने के साथ ही खेतों में फसल खराब कर रहे लावारिस गोवंशों को गोशाला भिजवाए जाने की मांग की। इसके साथ ही चौधरी टिकैत ने गांव में आधार कार्ड बनाने के लिए मशीन लगवाने की भी मांग की। इस पर डीएम ने सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए कहा कि सरकार किसानों को लेकर बहुत गंभीर है। किसानों की सभी समस्याओं पर विचार किया जा रहा है। डीएम ने किसानों को जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान रेशपाल आक्खी, साहब सिंह, रणबीर जागर, बोबिंदर बंजी और नवीन ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: खौफनाक तरीके से सलमान की हत्या, पंचायत में चार लाख रुपये लगाई जान की कीमत
विज्ञापन
किसान आंदोलन का हल नहीं तो रेलवे स्टेशन पर होगी पंचायत
भाकियू तोमर की रामपुर तिराहा स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। कृषि बिलों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के धरने को 47 दिन हो चुके हैं, जिसमें अब तक 45 किसान शहीद हो चुके हैं। कई बार किसान संगठन व केंद्र सरकार आमने-सामने बैठकर वार्ता कर चुके हैं, लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि यदि आठ जनवरी की बैठक में भी सरकार ने किसानों की बात नहीं मानी तो वे रेलवे स्टेशन पर बैठक करेंगे। इस दौरान पवन त्यागी, शहजाद, सुदेशपाल, आशीष, अजय त्यागी, प्रदीप त्यागी व दिलशाद आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/