{"_id":"60008b808ebc3e2e397835ac","slug":"use-organic-fertilizers-more-and-more-khatauli-news-mrt520551946","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैविक खादों का अधिक से अधिक प्रयोग करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैविक खादों का अधिक से अधिक प्रयोग करें किसान
Thu, 14 Jan 2021 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मंसूरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, मंसूरपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव दुधाहेड़ी में आयोजित कृषक गोष्ठी में मौजूद किसान।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दुधाहेड़ी में संजीव राठी के आवास परिसर में किसान गोष्ठी में किसानों को गन्ने की फसल से संबंधित जानकारियां देते हुए आह्वान किया कि किसान रासायनिक खादों का कम प्रयोग करें, साथ ही सहफसली खेती कर अधिक लाभ कमाएं। शुगर मिल की ओर से किसानों को खेतों में डालने के लिए मुफ्त खाद दी जा रही है।
गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह तथा गन्ना प्रबंधक प्रदीप राठी ने कहा कि किसान गन्ने में लगने वाले रोग रेड रॉट से बचाव हेतु अच्छा बीज गन्ने की नर्सरी में तैयार करें। अच्छी उपज के लिए अगैती प्रजाति का गन्ना ही बोए। गन्ना बुवाई के लिए ट्रेंच विधि का प्रयोग करें। रासायनिक खादों का कम प्रयोग कर जैविक खादों का प्रयोग अधिक करें। समय-समय पर मृदा परीक्षण करा कर मिट्टी में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते रहें।
अधिक पैदावार के लिए सहफसली खेती करें। गन्ने की फसल में किसान अधिक सिंचाई न करें, अधिक सिंचाई करने से गन्ने की फसल में कीड़े वे रोग लगने की संभावना अधिक रहती है। शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि शुगर मिल द्वारा तीन दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का 17 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है।