Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Use masks, avoid overcrowding

मास्क का प्रयोग करें, भीड़भाड़ से बचें

Thu, 27 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Use masks, avoid overcrowding
मास्क का प्रयोग करें, भीड़भाड़ से बचें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित सेमिनार में कोरोना वायरस, मेक इन इंडिया तथा बजट-2020 पर चर्चा की गई। छात्रों ने कोरोना वायरस से बचने के तरीके भी बताए।

कोरोना विषय पर छात्रों ने बताया कि यह वायरस कई वायरसों का एक समूह है। इंसानों में यह मुख्य सांस के द्वारा फैलता है, जो कभी-कभी जानलेवा होता है। अभी तक इसकी रोकथाम के लिए कोई टीका या दवा उपलब्ध नहीं है। इसकी रोकथाम इंसान खुद की प्रतिरोधक क्षमता पर निर्भर रहती है। छात्रों ने इससे वायरस से बचने के तरीके बताते हुए कहा कि ज्यादा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा मास्क का प्रयोग करें। मेक इन इंडिया पर छात्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस मुहिम का उद्देश्य देश को उत्पादन का हब बनाना है। बजट-2020 के तीन बिंदुओं महत्वाकांक्षी भारत, आर्थिक विकास और जिम्मेदार समाज पर चर्चा की गई। विभागाध्यक्ष डा. संजीव तायल ने बताया कि इस तरह को सेमिनार से छात्रों को अपनी अभिव्यक्ति प्रकट करने का अवसर मिलता है एवं उनका आंतरिक विकास होता है। प्रतिभागी छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम समन्वयक चंदना दीक्षित रहीं। इस सेमिनार का मकसद मुख्य रूप से बीसीए के छात्रों को इन केे विषय में जानकारी देना था। यश शर्मा, उत्तम पुंडीर, नारायण गुप्ता, तनु वर्मा, प्रिया गर्ग, अंशिका, निक्की शर्मा, विजय कुमार, भूूमिका वत्स, निमिश व कार्तिकेय ने विचार रखे। सेमिनार में डा. संदीप मित्तल, डा. आलोक कुमार गुप्ता, राजीव पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन पारुल माथुर व यशी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed