{"_id":"5e6a85598ebc3ea4c1279410","slug":"uproar-over-the-problem-of-drainage-muzaffarnagar-news-mrt473300394","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी की समस्या को लेकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी की समस्या को लेकर किया हंगामा
विज्ञापन
बुढ़ाना में पानी की निकासी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते शाहडब्बर के ग्रामीण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जलनिकासी की समस्या को लेकर किया हंगामा
बुढ़ाना। बारिश के पानी की निकासी न होने से क्षुब्ध गांव शाहडब्बर के ग्रामीणों ने तहसील में हंगामा व प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।
गांव शाहडब्बर के लोग बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। बरसात के पानी की निकासी की समस्या से बौखलाए शाहडब्बर के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव के बीच से मुजफ्फरनगर वाया बुढ़ाना-बडौत मार्ग निर्माणाधीन है। गांव के बीच से गुजरने वाला यह मार्ग ऊंचाई पर बनाया गया है। मार्ग के दोनों तरफ बनाए गए नालों में गांव के खड़ंजों का पानी नहीं डाला गया है। मार्ग व नाला निर्माण के बाद गांव के रास्तों की पानी की निकासी बंद हो गई है। बरसात एवं घरों का पानी गांव की गलियों में भर गया है।
गांव वालों ने उपजिलाधिकारी से पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए खड़ंजों की नाली पर पाईप लगवाकर यह पानी सड़क किनारे बने नाले में डलवाया जाने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि वह जेई और ग्राम प्रधान को इस संबंध में निर्देश देकर समाधान करवाएंगे। इस मौके पर ग्रामीण विजय पाल, वीरेंद्र, हरबीर, सतपाल, नरेंद्र व जगमेर मौजूद रहे।