{"_id":"60f46b898ebc3e79b21068e8","slug":"uproar-over-the-death-of-laborer-in-mansoorpur-muzaffarnagar-news-mrt547990720","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में श्रमिक की मौत पर बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में श्रमिक की मौत पर बखेड़ा
विज्ञापन
मंसूरपुर में श्रमिक की मौत पर बरपा हंगामा
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करते समय शुक्रवार को घायल हुए श्रमिक की मेरठ के एक हास्पिटल में रविवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। श्रमिक की मौत से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता के लिए फैक्टरी के गेट पर शव रखकर घंटों हंगामा किया। बाद में फैक्टरी प्रबंधन से समझौता होने पर मामला शांत हुआ।
थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर बोपाड़ा निवासी मंगलसेन कश्यप (42) बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जीएस रोलर फैक्टरी में मजदूरी करता था। शुक्रवार को फैक्टरी में काम करते समय वह एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे फैक्टरी प्रबंधन द्वारा मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार दोपहर उपचार के दौरान मंगलसेन की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन उसका शव लेकर मेरठ से लौटे और बेगराजपुर स्थित फैक्टरी के गेट पर रखकर धरने पर बैठ गए। परिजन व ग्रामीणों ने फैक्टरी प्रबंधन से आर्थिक सहायता की मांग की। फैक्टरी गेट पर हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता में फैक्टरी प्रबंधन ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर लौट गए। बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मामले में कोई तहरीर आने से इंकार किया है।