फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over the death of a girl in a road accident

Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में युवती की मौत पर हंगामा

Mon, 29 May 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of a girl in a road accident
गांव खोजा नगला में ट्रक की टक्कर से हुई युवती की मौत पर मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर
खोजा नंगला मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर डेढ़ घंटे तक शव नहीं उठने दिया
एसडीएम के समझोन पर लोग माने और जाम खोल दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। खोजा नंगला मोड़ पर रविवार की शाम ट्रक ट्राॅली की चपेट में आकर बाइक सवार युवती फरहत (23) की मौत हो गई। हादसे में उसकी मां सहित दो लोग घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया और डेढ़ घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। एसडीएम सदर परमानंद झा के समझाने पर ग्रामीण मान गए और जाम खोल दिया गया।

खोजा नंगला निवासी इदरीश की बहन चरथावल के गांव दधेडू कलां निवासी मुनसरीना रविवार की शाम अपनी पुत्री फरहत और रिश्तेदार महमूद के साथ देवबंद के गांव फुलास जा रही थी। गांव खोजा नंगला मोड़ पर बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में फरहत (23) पुत्री अनवर की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां गंभीर घायल हो गईं। महमूद को भी मामूली चोट आई। घायलों को ग्रामीणों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंचे अन्य परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस को लगभग डेढ़ घंटे तक शव नहीं उठाने दिया। एसडीएम सदर परमानंद झा ने मौके पर पहुंच कर आश्वासन दिया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ हैं, उधर ट्रक नहीं चलने दिए जाएंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को कब्जे ले लिया। आरोपी चालक पहले ही फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed