{"_id":"62321bfaeb1f6d400a345717","slug":"uproar-over-the-closure-of-weighing-at-the-centers-of-khaikhedi-mill-muzaffarnagar-news-mrt5806532153","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाईखेड़ी मिल के केंद्रों पर तौल बंद होने से हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाईखेड़ी मिल के केंद्रों पर तौल बंद होने से हंगामा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, छपार। कुतुबपुर गांव में खाईखेड़ी चीनी मिल के क्रयों पर तौल नहीं होने से किसानों ने हंगामा किया। मिल अधिकारियों का घेराव किया। केंद्र चालू कराने ओर बेसिक कोटे के हिसाब से इंडेंट बढ़ाने का आश्वासन देने पर किसान शांत हुए।
मंगलवार को गांव के किसान क्रय केंद्र संख्या दो 2 पर पहुंचे वहां तौल बाबू न होने के कारण ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी लाईन लग गई। किसानों वहां घंटो तक हंगामा किया। मिल के डीजीएम संजीव कुमार, सीनियर मैनेजर पवन जैनर व एसीएम प्रदीप त्यागी कुतुबपुर सेंटर पर पहुंचे वहां किसानों ने उनका घेराव किया। किसानों ने बताया कि गांव में चार गन्ना सेंटर है, लेकिन चार दिन से बंद पडे है। जो तौल बाबू आता है। चार दिन बाद किसानों का एडवांस डाला हुआ गन्ना लेकर चला जाता है, हजारों कुंतल गन्ना किसानों का क्लर्कों पर है। समय से पर्ची नही आ रही है। कई दिनों तक इंडेंट नही कटता है।
मिल कर्मियों से परेशान होकर किसानों ने सेंटर उखाड़ने की चेतावनी दी। मिल अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सेंटर चालू करा दिये जायेंगे, लेकिन कोई भी किसान एडवांस गन्ना नही डालेगा ओर एक हजार इंडेंट रोजाना काटा जायेगा। उसके बाद सेंटरों पर तौल चालू कराया गया। संदीप त्यागी, आशीष, सीटू, पंकज त्यागी, अनुराग, पप्पू, सुनील, मनोज त्यागी, आशू, नरेश धीमान आदि किसान मौजूद रहे।