{"_id":"5e4445118ebc3ee5d475cf72","slug":"uproar-over-not-reading-agenda-in-the-meeting-of-the-municipality-khatauli-news-mrt4686416109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा, सभी प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा, सभी प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
खतौली में नगर पालिका की बोर्ड बैठक में हंगामा करते सभासदों को शांत करते ईओ।
- फोटो : KHATAULI
पालिका की बैठक में एजेंडा पूरा नहीं पढ़ने पर हंगामा
खतौली। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में एजेंडा पूरा नहीं पढ़कर सुनाने पर कई सभासदों ने हंगामा खड़ा कर दिया। एजेंडों पर तीन सभासदों ने विरोध भी दर्ज कराया। हंगामा होने के बावजूद सभी प्रस्ताव पारित हो गए।
बुधवार को नगर पालिका में चेयरपर्सन बिलकिस बेगम की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में ईओ ने मौजूद सभी सभासदों को एजेंडे के प्रस्ताव पढ़कर सुनाए। सभासद वैभव जैन ने एजेंडे को पूरा नहीं पढ़ने पर हंगामा खड़ा कर दिया। एक अन्य एजेंडे को लेकर भी तीन सभासदों ने अपना विरोध जताया। एजेेंडों में बोर्ड बैठक की कार्यवृत्त की पुष्टि, 2020-21 का पालिका का बजट, नगर क्षेत्र में जलापूर्ति, जल मूल्यों उपनियम की पूर्व निर्धारित दरों में वृद्धि पर विचार, नगर की कूड़ा व्यवस्था के लिए डंपिंग ग्राउंड की भूमि पर क्रय करने पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा पालिका के वाहनों को खड़ा करने के लिए गणेशपुरी या अन्य भूमि पर गोदाम या सर्विस स्टेशन की व्यवस्था पर विचार, राज्य वित्त आयोग बोर्ड फंड से नगर में सफाई व्यवस्था के लिए आवश्यकता अनुसार सफाई कर्मचारी व वाहनों को चलाने के लिए चालकों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखने पर विचार सहित 23 एजेंडों को ईओ ने पढ़कर सुनाया। हंगामे के बीच सभी 23 पारित कर दिए गए। बोर्ड बैठक होने के बाद पालिका के एक कर्मचारी के निधन पर सभी सभासदों ने दो मिनट का मौन धारण किया। बोर्ड बैठक में अनवर कुरैशी, असजद सैफी, मनोज सहरावत, धनपाल गुर्जर, वैभव जैन, इसरार, फैय्याज अंसारी, अजय भुर्जी, मनोज गुर्जर, रिहाना बेगम, रेखा सहरावत, अनिता, हाजी एजाज, नईम बब्बू, सितारा आदि मौजूद रहे।