फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over missing a woman in suspicious circumstances

महिला संदिग्ध हालात में लापता होने पर हंगामा

Sun, 03 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar over missing a woman in suspicious circumstances
महिला के संदिग्ध हालात में लापता होने पर हंगामा
विज्ञापन

भोपा। गांव बेहड़ा-थ्रू निवासी महिला के संदिग्ध हालात में लापता होने पर हंगामा खड़ा हो गया। महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाते हुए थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने पति, ससुर, सास व ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बधाई कलां निवासी सतेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी नीतू की शादी वर्ष 2010 में गांव बेहड़ा-थ्रू निवासी मोहित के साथ की थी। आरोप है कि तभी से ससुराल में नीतू का उत्पीड़न किया जा रहा था। करीब छह माह पूर्व भी नीतू के साथ मारपीट की गई थी, जिस पर मायके वाले महिला को घर लिवा लाए थे। कुछ समय बाद पति व ससुर माफी-तलाफी कर नीतू को ससुराल ले गए थे। पिता का आरोप है कि दस अक्तूबर की रात ससुराल में नीतू के साथ मारपीट की गई, इसके बाद से ही नीतू का सुराग नहीं है। पिता ने बेटी की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया। घटना में पति मोहित, ससुर जयपाल, सास, ननदोई गुलाब व विनीत के भी शामिल होने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने कार्रवाई के लिए थाने पर प्रदर्शन भी किया। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। विवाहिता की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed