फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over invoicing RSS worker in custody

आरएसएस कार्यकर्ता को हिरासत में लेने पर हंगामा

Thu, 15 Apr 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Uproar over invoicing RSS worker in custody
संघ के कार्यकर्ता को हिरासत में लेने पर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/छपार। गांव दतियाना में दो वर्गों के बीच हुए संघर्ष में आरएसएस कार्यकर्ता को हिरासत में लेकर चालान करने पर हंगामा हो गया। पुरकाजी विधायक ने कार्यकर्ता को हिरासत में लेने का विरोध किया, जिसके बाद उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया।

छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना में मंगलवार को बच्चों के बीच खेलते समय हुए विवाद के बाद दो वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए थे। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने के साथ ही पथराव-फायरिंग भी हुई थी। पुलिस ने मामले में दोनों ओर से छह लोगों को हिरासत में ले लिया था, जिनमें एक आरएसएस का सक्रिय कार्यकर्ता भी था। बुधवार को पुलिस ने सभी छह लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल छपार थाने पहुंचे और आरएसएस कार्यकर्ता का चालान करने का विरोध जताया। सभी को एसडीएम सदर के दफ्तर में भेजे जाने की जानकारी मिलने पर विधायक समर्थकों के साथ एसडीएम सदर कार्यालय जा पहुंचे, जहां एसडीएम के नहीं मिलने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। इस पर एसडीएस सदर दीपक कुमार तत्काल ऑफिस पहुंचे और विधायक से बात की। विधायक द्वारा आरएसएस कार्यकर्ता का चालान किए जाने का विरोध किया, लेकिन तब तक कागजी कार्रवाई पूरी होने के चलते आरएसएस कार्यकर्ता को मुचलका भरकर विधायक की सुपुर्दगी में दे दिया गया। वहीं, अन्य सभी पांच आरोपियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed