{"_id":"5e04fc338ebc3e87d53c4279","slug":"uproar-over-farmers-supply-office-khatauli-news-mrt4607123104","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ता ने पूर्ति कार्यालय पर किया हंगामा, ताला जड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ता ने पूर्ति कार्यालय पर किया हंगामा, ताला जड़ा
विज्ञापन
खतौली तहसील में पूर्ति कार्यालय पर ताला लगाते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर स्थित पूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने सभी कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकालकर ताला जड़ दिया। यही नहीं ताला लगार कार्यकर्ता चाबी अपने साथ ही ले गए। चेतावनी दी कि जब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा, तब तक कार्यालय को खुलने नहीं दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को तहसील में भाकियू ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम एवं नगराध्यक्ष मनोज सहरावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। राशन डीलर की दुकानों को निलंबित और बहाल करने में खेल किया जा रहा है। एक गांव में पूर्ति कार्यालय के कुछ अधिकारियों ने राशन डीलर की दुकान बहाल करने के नाम पर अवैध तरीके से धन लिया गया। उन्होंने कहा कि रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं होगी। कार्यकर्ता हंगामा करते हुए पूर्ति कार्यालय में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल कर कार्यालय पर ताला लगा दिया। बाद में कार्यकर्ता चाबी साथ लेकर चले गए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा, कार्यालय नहीं खुलने दिया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम अजय कुमार को भी अवगत करा दिया गया है।
जांच कराई जाएगी
भाकियू ने पूर्ति कार्यालय पर ताला लगाया है। भाकियू का आरोप है कि पूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार है। पूर्ति निरीक्षक फिलहाल बाहर हैं। शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक के आने पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराई जाएगी -अजय कुमार, एसडीएम खतौली।