{"_id":"64c91554c7fe30c79b016fe4","slug":"uproar-over-chhapar-committee-in-the-election-of-deputy-chairman-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-4784-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: उपसभापति के चुनाव में छपार समिति पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: उपसभापति के चुनाव में छपार समिति पर हंगामा
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी ने चुनाव को निरस्त कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। सहकारी समिति का उपसभापति का चुनाव विवादों में घिर गया। नामांकन पत्र फाड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस की मौजूदगी में हंगामा हुआ। चुनाव अधिकारी ने चुनाव को निरस्त कर दिया है।
छपार किसान सेवा सहकारी समिति में मंगलवार को उपसभापति का चुनाव होना था। सिंभालकी गांव के राजकुमार और बरला के मोहम्मद इस्लाम अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने की तैयारी में थे। इसी दौरान राजकुमार पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पर्चा फाड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों ओर से हंगामा हुआ।
प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा ने हंगामा कर रहे लोगों को शान्त किया। चुनाव अधिकारी संजय कुमार ने चुनाव निरस्त करने की घोषणा कर दी। उपसभापति प्रत्याशी इस्लाम ने राजकुमार पक्ष पर चुनाव में हार को देखते हुए स्वयं पर्चा फाड़कर हंगामा करने और चुनाव अधिकारी से मिलीभगत करके चुनाव निरस्त करने का आरोप लगाया है। प्रत्याशी राजकुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हुआ है।