{"_id":"5e35cb7f8ebc3e99ef4f8f48","slug":"uproar-on-the-railway-track-farmers-will-sit-in-samadhi-khatauli-news-mrt4667669164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर हंगामा, समाधि देकर बैठेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर हंगामा, समाधि देकर बैठेंगे किसान
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। किसानों ने वाजिब मुआवजे की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर हंगामा करते हुए काम रुकवा दिया। किसानों ने रेलवे ट्रैक पर समाधि देकर बैठने को लेकर जेसीबी से गड्ढे खुदवाए। भैंसी में रविवार को किसानों की पंचायत होगी। पंचायत में आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
शनिवार को भाकियू तोमर के ब्लाक अध्यक्ष विशाल अहलावत के साथ शनिवार को किसान एकत्र होकर गांव भैसी में श्मशान घाट अंडरपास के समीप रेलवे विभाग की ओर से बनाए जा रहे नए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। किसानों ने रेलवे ट्रैक का कार्य रुकवा दिया। किसानों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग लेकर हंगामा प्रदर्शन भी किया। किसानों का कहना था कि कई वर्ष पूर्व रेलवे विभाग ने नया रेलवे ट्रैक बनाने के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण की थी। मगर, आज तक किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है। किसान मुआवजे के लिए अधिकारियों के चक्कर काटकर परेशान हो चुके हैं। किसानों की एक पंचायत रविवार को गांव भैंसी में होगी। अगर किसानों का मुआवजा नहीं मिला तो किसान रेलवे ट्रैक पर समाधि देकर उसमें बैठेंगे। इसके लिए किसानों ने जेसीबी मशीन से नए रेलवे ट्रैक पर समाधि देकर बैठने को लेकर गड्ढे भी खुदवा दिए हैं।