{"_id":"64ad58195eabd642d3017156","slug":"uproar-of-women-in-kotwali-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-3442-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कोतवाली में महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कोतवाली में महिलाओं का हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। कस्बे में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलवाया। पुलिस द्वारा एक पक्ष से एक व्यक्ति को थाने में बैठाने पर महिलाओं ने हंगामा किया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया।
मंगलवार को कोतवाली परिसर में कस्बे के गंज मोहल्ला की दर्जनों महिलाओं एवं लोगों ने पहुंचकर मारपीट के मामले में अपना पक्ष रखा। इस दौरान पुलिस द्वारा एक पक्ष के एक व्यक्ति को थाने में बैठा लिया। इसे लेकर थाने में मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार का कहना है कि किसी गलतफहमी के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।