{"_id":"619d2ac798480d1f863e6ef7","slug":"uproar-of-traders-to-get-compensation-for-broken-shops-in-talheri-devband-news-mrt566067438","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलहेड़ी में टूटी दुकानों का मुआवजा दिलाने को व्यापारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलहेड़ी में टूटी दुकानों का मुआवजा दिलाने को व्यापारियों का हंगामा
विज्ञापन
तलहेड़ी बुजुर्ग में ट्रक की टक्कर में क्षतिग्रस्त दुकाने एसडीएम को दिखाते व्यापारी
- फोटो : DEVBAND
तलहेड़ी में टूटी दुकानों का मुआवजा दिलाने को व्यापारियों का हंगामा
देवबंद/ तलहेड़ी (सहारनपुर)। तलहेड़ी बुजुर्ग में हाईवे पर ट्रक की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त दुकानों के स्वामियों ने व्यापारियों के साथ मिलकर हंगामा किया। पीड़ित दुकान स्वामी मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े हैं। अधिकारियों ने व्यापारियों को मुआवजे दिलाने का आश्वासन दिलाकर मामला शांत कराया।
गौरतलब है कि 20 नवंबर की रात्रि बजरी से भरा ओवर लोड 18 टायरा ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर तलहेड़ी बुजुर्ग बस स्टेंड स्थित भारतीय इंटर कॉलेज रोड पर बने बाजार में घुस गया गया। इस दौरान ट्रक की टक्कर से मां दुर्गा पुस्तक भंडार, बालाजी गारमेंट और जय दुर्गा क्लाथ हाउस समेत चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में ट्रक चालक मनोज कुमार (32) निवासी जानीपुर थाना बिहारीगढ़ की मौत हो गई थी।
दुकानों में फंसे ट्रक को निकालने के लिए मंगलवार की सुबह जब ट्रक स्वामी समेत अन्य लोग वहां पहुंचे तो व्यापारियों ने विरोध कर हंगामा कर दिया। वह क्षतिग्रस्त दुकानों के मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीएम दीपक कुमार, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी और प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैन्थुला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, व्यापारियों के समर्थन में देवबंद से भाजपा नेता नितिन गुप्ता, विपिन भारतीय, राकेश गांगुली, अनुज सैनी, सोनू सैनी आदि भी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से पीड़ित दुकान स्वामियों को मुआवजा दिलाने, इस तरह की घटनाओं पर रोकने लगाने तथा निर्धारित मात्रा से अधिक सामान लेकर चलने वाले ट्रक स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। वहीं, मांग दुर्गा पुस्तक भंडार के स्वामी सुशील कुमार ने एसडीएम दी तहरीर में बताया ओवरलोड ट्रक दुकान में घुस जाने से काउंटर, टीन शेड, छज्जा और शटर टूट गए हैं। इससे उसे भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित दुकान स्वामी ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

तलहेड़ी बुजुर्ग में दुकान में फंसे ट्रक को बाहर निकालती क्रेन- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन