फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar in Sadhvi's condolence meeting, spat with SP

Muzaffarnagar News: साध्वी की शोक सभा में हंगामा, एसपी के साथ नोकझोंक

Mon, 12 Jun 2023 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Sadhvi's condolence meeting, spat with SP
त्यागी समाज सभा की ओर से आयोजित शोक सभा में उठाई गई सीबीसीआईडी जांच की मांग
विज्ञापन

डीएम से सोमवार को 10 लोगों की मुलाकात का आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति सिद्धपीठ आश्रम की संचालिका ब्रह्मलीन साध्वी राजनंदेश्वरी की रविवार को आयोजित शोक सभा में हंगामा हो गया। त्यागी समाज ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज न करने पर सवाल खड़े कर दिए। घंटों हंगामा होता रहा। प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच की मांग की गई। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव के साथ नोकझोंक हुई। जिलाधिकारी से सोमवार को 10 लोगों की मुलाकात का आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ।


त्यागी समाज सभा की ओर से शक्ति सिद्धपीठ आश्रम के कथाभवन में रविवार की दोपहर ब्रह्मलीन साध्वी राजनंदेश्वरी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि हमारे संशय को प्रशासन दूर करें। भारतीय संस्कृति में संत को मुखाग्नि नहीं दी जाती। सत्य के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी जाएगी। भाजपा सांसद डॉक्टर संजीव बालियान, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निरवाल और शासन-प्रशासन के अधिकारियों से माता राजनंदेश्वरी की मौत निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
विज्ञापन



बॉबी त्यागी ने कहा कि सर्व समाज हमारे साथ है। न्याय जरूर मिलेगा। अपराधी आश्रम पर कब्जा करना चाहते हैं। हरिओम त्यागी ने कहा सबसे पहले रिपोर्ट दर्ज हो और फिर इमानदार पुलिस अधिकारियों से विवेचना कराई जानी चाहिए। त्यागी समाज के अमरीश, पंकज, विजय प्रमुख देवबंद, ज्ञानेश्वर प्रधान हापुड़, शिवकुमार सहारनपुर, हरेंद्र, गजेंद्र, दुष्यंत, हरि ओम, तेज प्रकाश नोएडा, सोनू, रमेश, प्रशांत बागपत, सुशील शामली, अरविंद गाजियाबाद, संजीव बिजनौर, रोहन, पुष्पेंद्र मेरठ, वासु, रॉकी, हरिओम गाजियाबाद, रमेश, मुनेंद्र हापुड़ मौजूद रहे। सभी ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी कि दो दिन में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाए, नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पहुंचे एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव की त्यागी समाज के लोगों से नोकझोंक हुई। जिलाधिकारी से सोमवार को 10 लोगों की मुलाकात को आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद सभी ने साध्वी की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। संचालन संदीप एडवोकेट ने किया।

निष्पक्ष जांच हो और दोषी ही जेल जाए : मांगेराम
भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि यह हमारे मान सम्मान की बात है, जिसकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी। प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच करें, यदि संदेह की पुष्टि हो। मुकदमा दर्ज कर विवेचना होनी चाहिए। अस्थियों की नहीं, शरीर की समाधि बनती है। निष्पक्ष जांच हो और दोषी ही जेल जाए। मरने के बाद अभी तक लाखों रुपए खाते से निकाले जा चुके हैं। बताया कि त्यागी समाज स्वामी प्रकाशानंद पर ब्रह्मलीन राजनंदेश्वरी को पत्नी बताने पर मानहानि का मुकदमा करेगा।






पुष्पांजलि अर्पित कर दी साध्वी राजनंदेश्वरी को श्रद्धांजलि

मोरना। साधु-संतों की ओर से रविवार की सुबह महाशक्ति सिद्धपीठ आश्रम के प्रागंण में ब्रह्मलीन साध्वी राजनंदेश्वरी की शोक सभा हुई। सभी साधू संतों और अनुयायियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया।
हवन यज्ञ के बीच अस्थि कलश, आसन, शयन वस्त्र, गीतामाला, छड़ी, पंचरत्न को मंत्रोच्चारण के बीच समाधि में समाहित किया गया। वेदपाठी अश्वनी कौशिक, अंकुश शर्मा, सुधांशु मिश्रा, प्रियांशु शर्मा और प्रद्युम्न ने गायत्री मंत्री का पाठ किया। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि साध्वी योग की प्रतीक थी। स्वामी विश्वानन्द महाराज ने कहा कि साध्वी के किए गए समाज हित के महान कार्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लें। बहन प्रवेश दीदी ने कहा कि संत सर्व समाज का होता है। दान करने वाला और दूसरों को सहारा देने वाला ही सच्चा संत बनेगा। कथा व्यास अजय कृष्ण शास्त्री ने साध्वी के उदार निर्मल हृदय सेवाभाव की प्रशंसा की। इस अवसर पर चन्द्रमा ब्रहमचारी, तुरी आनन्द महाराज, साध्वी राजनंदनी, साध्वी कांता, आचार्य प्रदीप शर्मा, अमित राठी, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, वेदवीर सिंह, शरद शर्मा, कुलदीप चौधरी, अधिवक्ता वरुण चौधरी, पूर्व प्रधान आनंदपाल, साध्वी गायत्री, विनोद शर्मा शामिल रहे।


पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा
विवाद की आशंका को लेकर आश्रम के आसपास पुलिस बल तैनात कर छावनी में तब्दील रखा। जनपद के मीरापुर, मंडी कोतवाली, रतनपुरी, मंसूरपुर, ककरौली थाना आदि के इंस्पेक्टर मय फोर्स के मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव ने भी क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed