{"_id":"5e35ccd58ebc3e4af02437b1","slug":"uproar-at-toll-plaza-fight-in-charge-muzaffarnagar-news-mrt4667682116","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर हंगामा, इंचार्ज से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर हंगामा, इंचार्ज से मारपीट
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर हंगामा, इंचार्ज से मारपीट
मुजफ्फरनगर। रोहाना में स्थित टोल प्लाजा पर कुछ बाइक सवार युवकों ने हंगामा किया तथा केबिन में घुस कर लेन इंचार्ज के साथ मारपीट कर फरार हो गए। पीड़ित की ओर से शहर कोतवाली पर तहरीर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर शनिवार शाम को बाइक सवार कुछ युवक पहुंचे। युवकों ने वहां हंगामा किया। इसके साथ की केबिन में घुस कर लेन इंचार्ज दलीप कटारा के साथ मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने आधा दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। बताया गया है कि जनवरी में कारों को टोल से निकालने को लेकर कुछ युवकों ने हंगामा कर टोल फ्री करा दिया था। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी, जिसकी नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। माना जा रहा है कि यह हमला भी उसी घटना से संबंधित है। शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
छात्रा से मारपीट में समझौता कराया
मुजफ्फरनगर। गत दिवस नई मंडी के राम चौक पर स्कूटी सवार युवतियों द्वारा एक छात्रा के साथ सरेआम मारपीट करने के मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। दोनों पक्षों के वकीलों ने यह समझौता कराया। छात्रा से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।