{"_id":"6887cec72dd70b5c5b0b44cc","slug":"uproar-at-jal-nigam-against-the-arbitrariness-of-contractors-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-150961-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ जल निगम पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ जल निगम पर हंगामा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले सोमवार को ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने जल निगम कार्यालय पर हंगामा किया। उन्होंने धरना देकर ठेकदारों पर मनमानी और काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर मांगों को पूरा करने की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक राठी ने बताया कि लंबे समय से टंकी निर्माण के कार्य अटके पड़े हैं। रास्तों जगह जगह गड्ढे तो खोद दिए जाते हैं लेकिन काम नहीं होता। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण परेशान होकर ग्राम प्रधान के पास लगातार शिकायत दर्ज करा रहे हैं। खतौली ब्लॉक में सबसे बुरा हाल चल रहा है। ठेकेदारों की मनमानी पर रोक लगाई जाए। भूमि प्रबंधक समिति के प्रस्ताव के बिना टंकी निर्माण का कार्य शुरू न कराया जाए।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में ठेकेदार मरम्मत का कार्य मानक के अनुसार भी नहीं करा रहे हैं। अगर जल निगम ने संगठन की मांगों को पूरा नहीं किया तो 15 दिवसीय धरना दिया जाएगा।
अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए कि कांवड़ यात्रा के चलते कार्य बीच में रुक गया था। अब दोबारा से शुरू कराया जाएगा। ग्राम प्रधानों की मांग के अनुरूप काम तेजी से कराया जाएगा।