{"_id":"643158858d56a1542e030887","slug":"updates-are-being-taken-on-appointments-and-assignments-from-teachers-muzaffarnagar-news-c-14-1-183812-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शिक्षकों से नियुक्ति और कार्यभार की ली जा रही अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शिक्षकों से नियुक्ति और कार्यभार की ली जा रही अपडेट
विज्ञापन
जूनियर बेसिक विद्यालयों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के लिए दोबारा से सूची तैयार की जा रही है। शिक्षकों से उनकी नियुक्ति और कार्यभार की जानकारी की अपडेट ली जा रही है। इसके बाद ही पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जूनियर बेसिक विद्यालयों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें कम से कम पांच साल का अनुभव पूरा करने वाले स्थायी सहायक अध्यापक-अध्यापिका अर्ह होंगे। मुजफ्फरनगर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अध्यापक-अध्यापिकाओं की सूची दोबारा से तैयार की जा रही है। इसे लेकर अब अध्यापक-अध्यापिकाओं से उनकी नियुक्ति और कार्यभार की पूरी जानकारी ली जा रही है, ताकि उनके कार्यकाल की समय सीमा निकाली जा सकें। बीएसए शुभम शुक्ला ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहें, इसको लेकर गंभीरता से सूची तैयार की जा रही है। इसमें शिक्षक व शिक्षिका की नियुक्ति और कार्यभार संभालने की तिथि को भी दर्शाया जाएगा। संवाद