फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Updated: Secret Christian gathering raided; 12 accused nabbed for conversion activities.

संशोधित : गुप्त ईसाई : प्रार्थना सभा में छापा, धर्मांतरण में 12 आरोपी पकड़े

Mon, 06 Jul 2026 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Updated: Secret Christian gathering raided; 12 accused nabbed for conversion activities.
धर्मांतरण के मामले में मंसूरपुर पुलिस ने पकड़े आरोपी स्रोत पुलिस
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव के गोदाम में क्रिप्टो-क्रिश्चियन यानी गुप्त ईसाई जैसे मामले का भंडाफोड़ हुआ। गोदाम में चल रही प्रार्थना सभा के दौरान पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। हंगामे के बीच मौके से 12 आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने गोदाम मालिक समेत 14 आरोपियों के खिलाफ धर्मांतरण की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मौके से पकड़ी गई पांचों महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला संयोजक भोपा के तिस्सा निवासी रवि ने पुलिस को जानकारी दी कि सुजडू गांव का राशिद जड़ौदा गांव के अपने गोदाम में धर्मांतरण करा रहा है। अपने साथियों के साथ वह क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों को बहला-फुसलाकर और लालच देकर षडयंत्र रच रहा है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो प्रार्थना सभा चल रही थी। घेराबंदी शुरू होते ही पुलिस को विरोध का सामना भी करना पड़ा। सीओ खतौली रुपाली राय ने बताया कि मौके से पांच महिलाओं सहित 12 लोगों को पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वादी की तहरीर पर राशिद समेत 14 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मुफ्त में मकान और शादी का दिया झांसा
आरोप है कि आरोपी लोगों को मुफ्त में बीमारी ठीक कराने, मुफ्त में मकान बनवाने और शादी के लिए पैसे देने जैसे लालच देते हैं। इन अवैध संसाधनों का उपयोग कर सीधे-सादे लोगों को प्रभावित किया जाता है। कपटपूर्वक प्रलोभन देकर लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वादी रवि चौधरी ने कहा कि ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है।
-----
मौके से पुलिस को यह मिला सामान
पुलिस ने मौके से छह मोबाइल, तीन धार्मिक पुस्तक और तीन डायरी बरामद की है। इनमें आरोपियों की गतिविधियों का लेखा-जोखा है। पुलिस ने इनकी जांच शुरू कर दी है।
----
यह है क्रिप्टो-क्रिश्चियनिटी
मुजफ्फरनगर। हिंदू या मुस्लिम परिवारों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए गुप्त तौर से प्रेरित करने का अभियान चल रहा था। शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि यह क्रिप्टो-क्रिश्चियनिटी यानी गुप्त ईसाई जैसी गतिविधि है। इसमें व्यक्ति दिखावे के तौर पर अपने धर्म में ही रहता है लेकिन अंदर ही अंदर वह ईसाई गतिविधियों में शामिल हो जाता है। क्रिप्टो-क्रिश्चियन शब्द उन लोगों के लिए प्रयोग किया जाता है जो बाहरी तौर पर किसी अन्य धर्म का पालन करते दिखते हैं लेकिन गुप्त रूप से ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं। ब्यूरो
-----
इनके खिलाफ लिखी गई धर्मांतरण की रिपोर्ट
सुजडू गांव के राशिद, मोनिश, आशु, चांदनी, सरिता, अमरीश, कार्तिक, सठेड़ी निवासी कनक, शीश पाल, गांव जड़ौदा निवासी प्रवीण, जोहरा निवासी संजीव, संगीता, पूजा, मोनू शामिल है। पुलिस ने गोदाम मालिक राशिद और उसके भाई मोनिश की तलाश कर रही है। अन्य पांच महिलाओं सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

----
हिंदू संंगठन के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर के आधार पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा-3 व 5 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। - रुपाली राय , सीओ खतौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed