{"_id":"5867fcaa4f1c1b7675eeedc6","slug":"upchar-ke-dauran-bandi-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी की उपचार के दौरान मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी की उपचार के दौरान मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मेरठ में टीबी का उपचार करा रहे बंदी की शनिवार सुबह मेडिकल में मौत हो गई। शामली के कैराना निवासी इमरान (62) पुत्र किताबू जानलेवा हमला करने, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस मामले में कारागार में बंद था। जेल में रहने के दौरान उसे टीबी की बीमारी हो गई।
करीब आठ माह से उसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा था। इलाज के चलते उसे कई बार मेरठ मेडिकल भी भेजा गया। शुक्रवार सुबह उसकी तबीयत फिर से खराब हो गई। जेल अफसरों ने उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां से इमरान को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया। सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। अफसरों की सूचना पर परिजन मेरठ पहुंचे और चिकित्सकों से बात की। पुलिस ने मेरठ में ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।