{"_id":"616bd90d6fa0347b787b3ead","slug":"up-woman-ends-life-by-consuming-poison-her-father-alleges-harassment-by-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
Sun, 17 Oct 2021 01:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:34 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के जानसठ में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत हो गई। आरोप है कि निकाह के एक हफ्ते बाद ही ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये की माग की गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
गांव काटका निवासी इंतजार पुत्र मुन्ना ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री बसरजहां का निकाह गांव काटका में ही 30 जनवरी 2021 में जीशान पुत्र अलीहसन के साथ हुआ था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मौसम: आज से 48 घंटे तक बारिश के आसार, मेरठ में जहरीली हुई हवा, 300 के पार पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन
आरोप है कि निकाह के एक हफ्ते बाद ही ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये नगद, एक ट्रैक्टर सहित अन्य सामान की मांग करनी शुरू कर दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया था। जिसको लेकर गांव पंचायत हुई। पंचायत में समझौता होने पर उसने अपनी पुत्री को ससुराल में भेज दिया था।
आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल वालों उसकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि शनिवार को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी पुत्री को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ देकर मार दिया।
इसके बाद मृतक विवाहिता के पिता सहित परिवार के लोगों ने थाने में तहरीर देकर शव का पीएम कराने तथा पति सहित ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।