{"_id":"5ffc99b28ebc3e30ba21117d","slug":"up-will-win-the-public-by-showing-delhi-model-muzaffarnagar-news-mrt520044711","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जनता को दिल्ली मॉडल दिखा जीतेंगे यूपी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जनता को दिल्ली मॉडल दिखा जीतेंगे यूपी’
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते आप विधायक नरेश बालियान एवं पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जनता को दिल्ली मॉडल दिखा जीतेंगे यूपी’
मुजफ्फरनगर। दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान ने कहा कि दिल्ली मॉडल जनता के सामने रखकर यूपी को जीतेंगे। जिला पंचायत से लेकर विधानसभा चुनाव तक पार्टी ताल ठोकेगी। सत्ता में आए तो 24 घंटे में किसानों को मुफ्त बिजली की घोषणा कर दी जाएगी।
रुड़की रोड पर एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में विधायक नरेश बालियान ने कहा कि आप की सरकार के आने से पहले दिल्ली के स्कूलों के हालात भी यूपी के स्कूलों के जैसे थे। आज वहां के स्कूल जाकर देखिए। हमारी सरकार के आने से पहले दिल्ली में पूरे देश में सबसे महंगी बिजली थी। सरकार आने के बाद आज दिल्ली में पूरे देश में सबसे सस्ती बिजली है। हमने सरकार बनने के 24 घंटे में बिजली के दाम घटा दिए थे। यूपी में हमारी सरकार आई तो 24 घंटे में ही किसानों को मुफ्त बिजली दे दी जाएगी।
यूपी में इस समय देश की सबसे महंगी बिजली है, यहां के किसानों को सबसे महंगी बिजली मिल रही है। दिल्ली में देश की एक मॉडल सरकार चल रही है। इस सरकार के कार्य को यूपी की जनता के सामने रखेंगे और यहां भी 2022 में सरकार बनाएंगे। मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान, जिला प्रभारी अंकुश चौधरी, रोहन त्यागी, तसव्वुर मौजूद रहे।