फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: UP government will give Rani Laxmibai award to Preeti Pal, this is the family of Preeti Pal

UP: प्रीति पाल को यूपी सरकार देगी रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार, ऐसा है प्रीति पाल का परिवार

Sat, 25 Jan 2025 08:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 25 Jan 2025 08:01 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर निवासी पैरा एथलीट को अर्जुन अवार्ड के बाद अब सूबे का सबसे बड़ा पुरस्कार रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: UP government will give Rani Laxmibai award to Preeti Pal, this is the family of Preeti Pal
प्रीति पाल - फोटो : @India_AllSports

विस्तार

मुजफ्फरनगर की पैरा एथलीट प्रीति पाल को अर्जुन अवार्ड के बाद सूबे में महिला खिलाड़ियों का सबसे बड़ा पुरस्कार रानी लक्ष्मीबाई दिया जाएगा। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


खेल मंत्रालय ने  17 जनवरी को ही प्रीति पाल को अर्जुन अवार्ड दिया है। अब लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए भी उनका चयन हो गया है। परिवार के लोगों ने जानकारी मिलने के बाद खुशी मनाई। दूध की डेयरी संचालित करने वाले पिता अनिल पाल ने पुरस्कार दिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि परिवार बेहद खुश है। खेल का दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार मिलना सुखद है। माता गृहणी बालेश देवी ने खुशी जताई।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: Meerut Encounter: एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी नईम ढेर, एक साल की बच्ची समेत पांच लोगों का किया था कत्ल 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन स्पर्धाओं में जीते थे दो पदक
पैरा एथलीट प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक में महिला 200 मीटर टी 35 स्पर्धा 30.01 सेकेंड में पूरी कर कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा 100 मीटर टी 35 वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
 
जानिए क्या है टी 35 
एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में टी35 में वह खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जिनमें हाइपरटोनिया, अटैक्सिया और एथेटोसिस जैसे विकार हो गए हों। ओलंपिक खेलों में इन खिलाड़ियों के लिए टी35 वर्ग नियत किया गया है।
  
ऐसा है प्रीति पाल का परिवार
एथलीट प्रीति पाल के पिता अनिल पाल हाशमपुरा गांव में दूध की डेयरी चलाते हैं। माता बालेश देवी गृहणी हैं। इसके अलावा बहन नेहा पाल, भाई अनिकेत और विवेक पाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed