फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Three roads of Muzaffarnagar will be constructed with Rs 10 crore 18 lakh

UP: मुजफ्फरनगर में 10 करोड़ 18 लाख से होगा शहर की तीन सड़कों का निर्माण, अन्य कार्यों को जल्द मिलेगी स्वीकृति

Thu, 09 Jan 2025 01:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 09 Jan 2025 01:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शहर की तीन सड़कें अगले कुछ दिनों में चकाचक नजर आएंगे। राज्यमंत्री कपिल देव की पहल पर सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन
UP: Three roads of Muzaffarnagar will be constructed with Rs 10 crore 18 lakh
राज्यमंत्री कपिल देव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव की पहल पर शहर की तीन सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इन कार्यों की कुल लागत लगभग 10 करोड़ 18 लाख रुपये है। राज्यमंत्री ने बताया कि अन्य कार्य भी जल्द ही स्वीकृत कराए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार ने बताया कि राज्य सड़क निधि से तीन मुख्य मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। शहर में भोपा रोड से गांधी कॉलोनी मार्ग में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  West UP News: HMPV का खतरा बढ़ा, मेरठ में अलर्ट, शालीमार एक्सप्रेस अब 9 मार्च तक रद्द रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएन रोड रूडकी चुंगी से गांधी कॉलोनी फाटक तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण व उच्चीकरण कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा सरवट फाटक से नसीरपुर होते हुए रथेड़ी तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य स्वीकृत हुआ है।

मार्गों के निर्माण के लिए क्षेत्र के लोगों ने मंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। मार्गेां की स्वीकृति के बाद जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed