{"_id":"6ab7c6f547702a06ea05ec4d","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-181640-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
दूध लेने जा रही थी महिला, चालक को अभिरक्षा में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खालापार की मछुआरों वाली गली में दूध लेने पैदल जा रही महिला बबली सैनी (54) की बुलेट बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। महिला के दामाद के प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने बुलेट बाइक के नाबालिग चालक को अभिरक्षा में ले लिया।
खालापार निवासी महिला शुक्रवार रात में पैदल ही घर से दुकान पर दूध लेने जा रही थी। जब वह मछुआरों वाली गली के पास पहुंची तो एक किशोर बुलेट बाइक को तेजी से चलाता हुआ पहुंचा और उसने उसने महिला को टक्कर मार दी। महिला टक्कर लगने से दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे को देखकर लोगों ने महिला के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। महिला के दामाद कच्ची सड़क गाजी वाली पुलिया निवासी अजय ने बुलेट बाइक चालक के नाम प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच अधिकारी एसओ खालापार विजय कुमार ने बताया कि चालक नाबालिग है। उसे अभिरक्षा में लिया हैै। पुलिस कार्रवाई कर रही है।