फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: strength test of Khap Chaudhary for wrestlers, unanimous decision will be given in Kurukshetra of Haryana

चौधराहट की ताकत का इम्तिहान: कुरुक्षेत्र के फैसले पर टिकीं निगाहें, पहलवानों को लेकर टिकैत ने दिया बड़ा बयान

Thu, 01 Jun 2023 08:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Jun 2023 08:25 PM IST
सार

UP News : पहलवानों के लिए शुक्रवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। दो जून को कुरुक्षेत्र में होने वाली पंचायत में खाप चौधरी पहलवानों के लिए फैसला सुनाएंगे। चौधराहट की ताकत का सरकार पर कितना असर पड़ेगा, इसका अंदाजा आने वाले फैसले से ही लगाया जाएगा।

विज्ञापन
UP: strength test of Khap Chaudhary for wrestlers, unanimous decision will be given in Kurukshetra of Haryana
खाप चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के सोरम में गुरुवार को हुई सर्वखाप व सर्व समाज की पंचायत में पहलवानों को लेकर फैसला नहीं सुनाया गया। अब शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में होने वाली पंचायत में पहलवानों के लिए अहम फैसला सुनाया जाएगा। सवाल है कि आखिर शुक्रवार का दिन पहलवानों के लिए कितना असरदार रहेगा और चौधराहट की ताकत कितना बदलाव लाएगी? 

विज्ञापन


सोरम में हुई पंचायत से एलान किया गया कि समाधान होने तक पहलवानों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। खापों के प्रतिनिधि राष्ट्रपति और गृहमंत्री से मिलेंगे। पंचायत ने फैसला सुरक्षित कर लिया और शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र की पंचायत में सर्वसम्मति से सुनाया जाएगा।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित सर्वखाप, सर्वसमाज प्रतिनिधियों की पंचायत में क्षेत्र के आमजन भी शामिल हुए। पंचायत में केंद्र सरकार पर निशाने साधे गए। पहलवानों के समर्थन में सर्वसमाज को एकजुट कर बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करने की बात उठी। सरकार को कठघरे में खड़ा किया गया।

बालियान खाप के चौधरी एवं भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, पालम 360 के चौधरी सुरेंद्र सोलंकी, गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह मलिक, हरियाणा की कंडेला खाप के ओमप्रकाश, लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र लाटियान, सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत समेत अन्य चौधरियों और थांबेदारों ने मंच पर ही फैसले के लिए काफी देर तक मंत्रणा की।

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि फैसला सुरक्षित कर लिया गया है। कुरुक्षेत्र की पंचायत में आने वाले लोगों के बीच फैसला रखा जाएगा। बेटियों की पीड़ा को अब राष्ट्रपति के समक्ष उठाया जाएगा।

सोरम में गूंजा... जय जवान, जय किसान और जय पहलवान
सोरम की सर्वखाप सर्वजातीय पंचायत में पहलवानों के समर्थन में नारा भी गूंजा। मंच से जय जवान, जय किसान और जय पहलवान का नारा दिया गया।

यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान

विज्ञापन

एक हो जाएं गुर्जर और राजपूत, योद्धा की नहीं होती जाति
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार लोगों की ताकत को जातियों में बांटने का काम कर रही है। गुर्जर और राजपूत समाज के लोगों को एकजुट हो जाना चाहिए। योद्धा की कोई जाति नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed