{"_id":"687551e1c2d0a3981d01fbfb","slug":"up-should-be-proud-of-yogi-now-no-one-can-play-with-the-law-saini-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-150063-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी पर गर्व करें यूपी, अब कोई कानून से नहीं कर सकता खिलवाड़ : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी पर गर्व करें यूपी, अब कोई कानून से नहीं कर सकता खिलवाड़ : सैनी
Tue, 15 Jul 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
श्री शुकदेव आश्रम की गौशाला में गाय को गुड़ खिलाते हरियाणा सीएम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना/भोपा(मुजफ्फरनगर)। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने भाषण में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के यूपी में ला एंड ऑर्डर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब यूपी में कोई कानून के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है।
उन्होंने कहा कि यूपी पड़ोसी राज्य है। यहां की सख्त कानून व्यवस्था का असर हरियाणा राज्य से जुड़े यूपी के जनपदों में दिखता है। भाजपा संगठन में कार्य करते, कई बार वेस्ट यूपी में भ्रमण के अवसर मिले। उन्होंने कहा कि यूपी को गर्व होना चाहिए कि उनके सीएम योगी आदित्यनाथ है। यहां अपराध को दृढ़ता से अंकुश करने में कामयाबी पाई।
जिस वक्त हम मुजफ्फरनगर में प्रचार करते थे, तब दिन में ही सड़कों पर लूट हो जाती थी। आज दूसरा नजारा है, कोई कानून से खिलवाड़ नहीं कर सकता। योगी जी संत है और उनमें राष्ट्र सेवा की असीम क्षमताएं हैं। उन्हीं के नेतृत्व में काशी, अयोध्या जैसे सनातन के पवित्र धाम यूपी को मिले हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डिप्टी सीएम मौर्य और पाठक ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
शुकतीर्थ जीर्णोद्धारक, शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज को सोशल मीडिया पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रिजेश पाठक ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके सांसद हरेंद्र मलिक, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक पंकज मलिक, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने महान संत विभूति को श्रद्धांजलि दी। राज्यसभा रामचंद्र जांगड़ा ने भी सचित्र पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि समारोह में समाज सेवी रमेश मलिक, महेंद्र तेवतिया, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, सुमन शास्त्री, दीपक मिश्रा, आचार्य युवराज, ठाकुर प्रसाद, मयंक मलिक का सहयोग रहा।