{"_id":"62d704d57fe91767873fa824","slug":"up-s-avi-and-tamil-nadu-s-sanmita-won-the-tennis-title-muzaffarnagar-news-mrt597691319","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के अवि और तमिलनाडु की सन्मिता ने जीता टेनिस का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के अवि और तमिलनाडु की सन्मिता ने जीता टेनिस का खिताब
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर ::::::: ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- शारदेन पब्लिक स्कूल में खेले गए ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल
- विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों की ओर से किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के अंडर-14 आयु वर्ग में बालिकाओं में तमिलनाडु की सन्मिता और बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश के अवि अग्रवाल ने खिताब जीता। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वह मेहनत जारी रखें और देश का नाम ऊंचा करें।
मंगलवार को मेरठ रोड स्थित शारदेन पब्लिक स्कूल परिसर स्थित थर्टी-40 एकेडमी की ओर से प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग की चैंपियन तमिलनाडु की सन्मिता रही। उसने फाइनल मध्य प्रदेश की पलक मालवीय को हराकर खिताब जीता। बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश के अवि अग्रवाल ने यूपी के ही सारांश को हराकर एकल वर्ग का खिताब जीता। विजेता खिलाड़ियों को आलोक गोयल, अनुष्का गोयल, शारदेन स्कूल के प्रबंधक विश्व रतन, दीपक कुमार, पंकज शर्मा और प्रदीप शर्मा ने सम्मानित किया। वक्ताओं ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
देश के लिए खेलने का सपना : सन्मिता
तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कर चैंपियन बनीं सन्मिता ने कहा कि देश के लिए खेलने का सपना है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही है। सपने को पूरा करने के लिए रोजाना ट्रेनिंग कर रही है। खिताब जीतकर अच्छा लगा और वह इसी प्रदर्शन को भविष्य में भी बरकरार रखना चाहेगी।
विज्ञापन
टेनिस में कॅरियर बनाने की चाह : अवि
एकल वर्ग में चैंपियन बने अवि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं। अवि ने कहा कि उसकी चाह टेनिस में कॅरियर बनाने की है। कड़ी मेहनत कर वह देश के लिए खेलना चाहता है। एकेडमी के संस्थापक आलोक गोयल ने बताया कि अवि अग्रवाल अंडर-12 आयु वर्ग का खिलाड़ी है। अवि ने उनकी एकेडमी में ट्रेनिंग ली है।