फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Rakesh Tikait said that BJP ministers promised Gangajal and gave canal water to the people

UP: राकेश टिकैत बोले- BJP ने गंगाजल का वायदा कर दिया नहर का पानी, पानीपत-खटीमा हाईवे पर रोकेंगे निर्माण

Thu, 27 Jul 2023 11:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Jul 2023 11:00 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों और नेताओं ने गंगाजल देने का वायदा किया था, लेकिन अब नहर का पानी दे रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Rakesh Tikait said that BJP ministers promised Gangajal and gave canal water to the people
Rakesh Tikait - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों और नेताओं ने गंगाजल देने का वायदा किया था, लेकिन अब नहर का पानी दे रहे हैं।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देहरादून से मुजफ्फरनगर लौटते समय चौधरी राकेश टिकैत पुरकाजी में नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन जहीर फारूकी के पास मिलने पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार चारों तरफ पानी ही पानी है।
विज्ञापन


नदियों का पानी दिल्ली की तरफ बढ़कर गाजियाबाद व नोएडा में कहर बरपा रहा है। इस बार किसानों की फसलों को भारी नुकसान है। अगर उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आंदोलन किया जाएगा। सोलानी नदी पर बांध बने बिना बाढ़ की समस्या खत्म नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर भी किसानों को उजाड़ने का आरोप लगाया। उत्तराखंड सरकार डोईवाला में स्मार्ट सिटी नए शहर बनाने की बात कर रही है। किसानों को उजाड़कर नए शहर बसाएंगे। स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट गांव बनाने चाहिए। देहरादून की जमीन बेहद उपजाऊ है, वहां पर चावल व गन्ने की खेती होती है। उसे बर्बाद करके नए शहर बसाने की जरूरत नहीं है।

पानीपत-खटीमा हाईवे पर पीनना में बाईपास पर अंडरपास नहीं बनाए जाने से नाराज क्षेत्र के दस से अधिक गांव के लोगों ने पंचायत की। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि समस्या का समाधान होने तक हाईवे पर काम नहीं होने देंगे। सर्विस रोड बनना चाहिए। बाईपास गलत तरीके से बनाया गया है, जिससे पीनना गांव के किसानों के साथ हादसे हो रहे हैं।

 

बृहस्पतिवार को बाईपास पर पीनना में समस्या को लेकर पंचायत बुलाई गई। भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि बाईपास के गलत निर्माण के चलते अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। पानीपत-खटीमा हाईवे पर पीनना और बघरा बाईपास पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। एनएचएआई की लापरवाही से लोगों की जान जा रही है। किसानों के खेतों और गांवों में जाने के रास्ते नहीं है। फ्लाईओवर या अंडरपास किसानों की सुविधा के लिए बनाया जाना चाहिए।

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। लोगों की जान की एनएचएआई को चिंता नहीं है।

पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही है। प्राथमिकता से समाधान होना चाहिए। आंदोलन की जरूरत पड़ी तो पीछे नहीं हटेंंगे। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हर हाल में ग्रामीणों की सुविधा के हिसाब से निर्माण कार्य कराया जाएगा। अध्यक्षता मास्टर वीर सिंह और संचालन राज किशोर शर्मा ने किया।  

34 साल पहले बनीं थी 18 किमी की सड़क
पीनना से खेड़ी, बुड़ीना खुर्द, अमीन नगर, लड़वा और चरथावल समेत क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों को जोडऩे वाला 18 किमी के मार्ग का निर्माण 1989 में हुआ था। पानीपत-खटीमा हाईवे पर पीनना बाईपास इस मार्ग को क्रॉस कर रहा है। यहां से रामपुर तिराहा जाने वाले वाहन गुजरेंगे।ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास पर वाहनों की संख्या बढ़ेगी, ऐसे में हाईवे क्रॉस करना मुसीबत हो जाएगी। अंडरपास या फ्लाईओवर बनना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed