{"_id":"615c739c8ebc3e372c07057d","slug":"up-police-news-head-constable-of-muzaffarnagar-has-committed-suicide-after-death-of-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक अंत: हेड कांस्टेबल ने तंग आकर दी जान, ये आत्महत्या की बड़ी वजह, पत्नी की कोरोना काल में हो गई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक अंत: हेड कांस्टेबल ने तंग आकर दी जान, ये आत्महत्या की बड़ी वजह, पत्नी की कोरोना काल में हो गई थी मौत
Tue, 05 Oct 2021 09:17 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 Oct 2021 09:17 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर निवासी हेड कांस्टेबल ने तंग आकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि हेड कांस्टेबल की पत्नी की कोरोना काल में मौत हो गई थी। वहीं जांच में आत्महत्या के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर निवासी हेड कांस्टेबल ने ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता ने इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मनोज पुत्र ब्रहम सिंह (25 वर्ष) निवासी गांव खेडी सराय थाना मीरापुर, लखीमपुर खीरी में एसएसबी (सेना) में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। इसका विवाह तीन वर्ष पूर्व शाहपुर बटावली निवासी दीपक की पुत्री पूजा से हुआ था। इनका वैवाहिक जीवन शांति पूर्वक चल रहा था। लेकिन कोरोना काल के चलते पूजा की मृत्यु हो गई थी। पूजा के परिजनों ने मनोज के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी
विज्ञापन
वहीं हत्या के मामले में वांछित होने पर पुलिस बार-बार मनोज को गिरफ्तार करने का प्रयास करती रही। बाद में मनोज पुलिस से परेशान होकर मुरादाबाद में रहने लगा। बताया गया कि सोमवार की रात को मानसिक रूप से परेशान होकर मनोज ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल
इसके बाद मनोज के पिता ब्रहम सिंह पुत्र छोटनसिंह ने इस मामले में मंजीत गांव चंदौडी, थाना मेरठ, अंकित थाना कंकरखेड़ा, बलराम बहसूमा, बिट्टू कासमपुर भूम्मा व पूजा के पिता दीपक व उसके भाई के विरुद्ध थाने में मानसिक रूप से उत्पीड़न करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।