{"_id":"56e3184bc5a593ca981240343c5462ed","slug":"up-on-the-bench-this-year-expected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पउप्र को इसी साल बेंच की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पउप्र को इसी साल बेंच की उम्मीद
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट इलाहाबाद बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लेने का निर्णय लिया है।
शनिवार को केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि दस फरवरी को प.उप्र के सभी अधिवक्ता अपने जिलों के मुख्य चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। बैठक में पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इसी साल प. उप्र को हाईकोर्ट बेंच मिल जाएगी।
जिला बार संघ के तत्वावधान में फैंथम हाल में केंद्रीय संघर्ष समिति हाईकोर्ट बेंच की मीटिंग हुई। समिति चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल ने अधिवक्ताओं से आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
समिति संयोजक संजय ने अधिवक्ताओं से आंदोलन को और अधिक गति देने के लिए सुझाव मांगे। प.उप्र के जिलों से आए अधिवक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए सुझाव रखे।
मीटिंग में पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पश्चिमी उप्र को इस वर्ष हाईकोर्ट बेंच मिल जाएगी।
यह भी कहा कि वह बेंच के लिए गंभीरता से लगे हुए हैं। मीटिंग में सर्वसम्मति से पांच प्रस्ताव पारित हुए। जिनमें 10 फरवरी को सभी जिलों में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर सामाजिक संगठनों के साथ धरने-प्रदर्शन करेंगे।
दिल्ली में बजट सत्र के दौरान सांसदों और सामाजिक संगठनों के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे।
प्रत्येक शनिवार को हर जिले में प्रदर्शन होगा। संघर्ष समिति की आगामी बैठक 20 फरवरी को सहारनपुर सिविल बार एसोसिएशन में होगी।
मीटिंग में जिला बार संघ अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह, महासचिव जितेंद्र कुमार, पूर्व महासचिव सुरेंद्र कुमार मलिक, सिविल बार संघ अध्यक्ष सुनील कुमार गर्ग, महासचिव बिजेंद्र मलिक, अलीगढ़ से रामकिशन तोमर, मुरादाबाद से चौधरी धर्मवीर सिंह, राकेश वशिष्ठ, सहारनपुर से सतपाल सैनी, अनुराग गुप्ता, अशोक पंवार, जितेंद्र पुुंडीर, कैराना से शैलेंद्र चौधरी, बागपत से परमवीर सिंह वर्मा, शामली से बिजेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, नोएडा से विजय भाटी, जानसठ से जितेंद्र सैनी, नाहर सिंह, देवबंद से सुधीर कुमार पुंडीर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
नैतिक संस्कारों से जुड़े भावी पीढ़ी : बालियान
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि नैतिक संस्कारों से राष्ट्र की भावी पीढ़ी का जीवन उज्ज्वल बनेगा।
सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के लिए महर्षि दयानंद के आंदोलन को आगे बढ़ाया जाए। संतोष विहार में संस्कार चेतना अभियान के संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ने यह बात कही।
आचार्य गुरुदत्त आर्य ने केंद्रीय राज्यमंत्री को वैदिक साहित्य और महर्षि दयानंद का चित्र भेंट किया। आर्य समाज नई मंडी के प्रधान आनंद पाल सिंह और मंत्री आरपी शर्मा ने केंद्र सरकार से युवाओं के लिए जिलास्तर पर योग एवं नैतिक संस्कार शिविर आयोजित कराने की मांग की।
वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश प्रसाद त्यागी, जगदीश पांचाल, भारतीय योग संस्थान के जिला प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह, बीईओ गंगोह राजमोहन, नितिन मलिक, यशपाल सिंह आर्य, रजनीश गुप्ता, आदित्य देव आदि मौजूद रहे। गुरुकुल कालवा, हरियाणा के संस्थापक आचार्य बलदेव के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई।